IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। क्यूंकि इसके बाद टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट नए हेड कोच की तलाश में जुट गया है। इस बीच सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा टीम की पहली पसंद माने जा रहे हैं। जबकि उनके अलाव यह टीम गैरी कस्टर्न और चंद्रकांत पंडित के नाम पर भी विचार कर रही है।
नए हेड कोच की तलाश में जुटी राजस्थान रॉयल्स :-
आईपीएल 2025 के सीजन में इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। क्यूंकि इस बार यह टीम अपने 14 मैचों में से केवल 4 ही जीत पाई थी। इसके अलावा यह टीम इस बार पॉइंट्स टेबल में भी नौवें स्थान पर रही थी। इस टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने 30 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते हुए उनका कार्यकाल केवल एक सीजन का ही रहा है।

इसके अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। क्यूंकि इस टीम के साथ वह साल 2012 और 2013 में बतौर कप्तान जुड़े रहे थे। इसके बाद वह साल 2014 और 2015 में डायरेक्टर और मेंटोर की भूमिका में दिखाई दिए थे।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रहते हुए राहुल द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम को साल 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक भी पहुंचाया था। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2025 में अपनी उम्मीदों पर खरे न उतर पाने के चलते कोच पद को छोड़ने का फैसला किया है।

इसके बाद अब राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट नए हेड कोच की तलाश में जुट गया है। वहीं इस बीच सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा राजस्थान रॉयल्स टीम की पहली पसंद हो सकते हैं। जबकि उनके अलावा गैरी कस्टर्न और चंद्रकांत पंडित के नाम भी यह टीम विचार कर सकती है।

इसके लिए अब बहुत जल्द ही लंदन में टीम मैनेजमेंट की अहम बैठक होने वाली है। इसमें टीम के हेड कोच के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ, कप्तान और उपकप्तान के नाम पर भी चर्चा की जाएगी। क्यूंकि इस समय कप्तान संजू सैमसन के टीम छोड़ने की अटकलें भी काफी तेज हो गईं हैं। तभी तो अब यह माना जा रहा है कि सितंबर में राजस्थान रॉयल्स टीम के खेमे में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

