Saturday, February 14

Google News Sports Digest Hindi

Punjab Kings: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में इस बार पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने कई स्टार खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके अलावा टीम ने इस बार दुनिया के कई खतरनाक ऑलराउंडर को भी खरीदा है। जिसके चलते हुए अब आईपीएल 2025 के सीजन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings_ की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

इसके अलावा इस बार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरी थी। वहीं इस मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स की टीम ने केवल 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया था। तभी तो इस बार पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को सबसे ज्यादा 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

IPL Retention: This bowler of Punjab Kings created havoc, Preity Zinta's troubles increased
IPL Retention-Preity-Zinta/Getty Images

वहीं इसके अलावा पंजाब की टीम (Punjab Kings) ने इस बार कई स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। उनके खरीदे गए खिलाड़ियों में इस बार दुनिया के 3 स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी भी शामिल हैं। तभी तो इस बार आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए उतरने वाली है।

Punjab Kings मार्कस स्टोइनिस :-

पंजाब किंग्स की टीम ने इस बार नीलामी में मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी पंजाब (Punjab Kings) की टीम के साथ ही की थी। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने अभी तक 96 आईपीएल मैचों में 1866 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अभी तक 43 विकेट भी लिए है।

Marcus Stoinis
image source via getty images

आईपीएल में खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 124 रन रहा है। जबकि 15 रन देकर 4 विकेट सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2024 में उन्होंने लखनऊ की टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वह लखनऊ से पहले पंजाब किंग्स, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

ग्लेन मैक्सवेल :-

पंजाब किंग्स की टीम (Punjab Kings) ने इस बार मेगा नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। लेकिन इस बार उनको काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ है। क्यूंकि पिछले सीजन में उनको आरसीबी ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। वहीं इससे पहले भी मैक्सवेल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेल चुके हैं।

Glenn Maxwell
image source via getty images

लेकिन पिछले आईपीएल सीजन 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। तब उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए सिर्फ 5.77 के औसत से केवल 52 रन बनाए थे। तब उनका सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा था। जबकि इस पिछले सीजन में उनकी गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही थी।

Glenn Maxwell
image source via getty images

आईपीएल 2024 के सीजन में खेलते हुए उन्होंने केवल 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा इस दौरान उनकी इकॉनोमी 8.06 की रही थी। वहीं पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए यह खिलाड़ी कई दमदार पारियां खेल चुका है। तभी तो इस बार भी फैंस उम्मीद करेंगे कि आईपीएल 2025 में भी उनके बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखे।

मार्को यानसेन :-

पंजाब किंग्स की टीम (Punjab Kings) ने इस बार मेगा नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन को 7 करोड़ रुपये में खरीद कर अपने साथ जोड़ा है। जबकि पिछले आईपीएल सीजन में यह खिलाड़ी लखनऊ की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह एक शानदार ऑलराउंडर भी हैं। इसके अलावा क्रिकेट में वह लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

Marco Jansen
image source via getty images

दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार खिलाड़ी ने अभी तक आईपीएल में 21 मुकाबले ही खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनको 20 विकेट मिले है। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 3/25 का रहा है। इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उनको बल्लेबाजी में ज्यादा मौके नहीं मिले है। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान खेलते हुए 100 की स्ट्राइक रेट से कुल 600 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version