आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का 46वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है, जहां निशांत सिंधू आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, मेहमान टीम पंजाब किंग्स ने दो बदलाव किए हैं और गेंदबाज़ी को मजबूत करने के लिए विजयकुमार वैशक और जेवियर बार्टलेट को शामिल किया है।
बेहद खराब रही पंजाब किंग्स की शुरुआत
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज अपने कप्तान के भरोसे पर बिल्कुल खरे साबित हुए। उन्होंने पिच पर मौजूद मदद का भरपूर फायदा उठाया और पावरप्ले में ही PBKS की तीन बल्लेबाजी को पवेलियन भेज दिया।
इनिंग की दूसरी ही गेंद मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंद पर प्रियांश आर्य आउट करने में सफल रहे और इसके साथ तीसरे बॉल पर इन्फॉर्म बैट्समैन कूपर कोनोली को भी आउट कर दिया।
वही पॉवरप्ले का लास्ट ओवर डालने आए GT के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा की 152 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फुल लेंथ पर प्रभसिमरन सिंह कैच आउट हो गए।
सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टॉयनिस की असरदार पारी के दम पर पंजाब ने बनाए 163 रन
पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों में शानदार 57 रन बनाते हुए दमदार पारी खेली। अपनी इस तूफानी इनिंग में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं, मार्कस स्टॉयनिस ने भी 40 रन जोड़कर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया।
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ों ने मचाया तहलका
गुजरात टाइटंस की ओर से जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स के इन-फॉर्म बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा।
होल्डर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी आउट किया, साथ ही अच्छी लय में दिख रहे मार्कस स्टोइनिस का विकेट भी अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने जेवियर बार्टलेट को बोल्ड कर अपनी शानदार स्पेल को और दमदार बना दिया।
इस मुकाबले में जेसन होल्डर ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 6 की इकॉनमी से 4 विकेट झटके और टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे।
उनके अलावा कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने भी 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान को 1 सफलता मिली।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







