Thursday, June 11

आईपीएल 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी रणनीतियों में जुटी हुई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। खबरों के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टीम मैनेजमेंट से या तो उन्हें ट्रेड करने या फिर रिलीज कर ऑक्शन में भेजने की मांग की है।

यह चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक नई अफवाह सामने आई कि अनुभवी स्पिनर रविचंद्रनअश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से उन्हें रिलीज करने की अपील की है।

आर अश्विन के ट्रेड की सच्चाई क्या है?

8 अगस्त, शुक्रवार को सोशल मीडिया अकाउंट Johns ने दावा किया कि उनके सूत्रों के मुताबिक अश्विन ने सीएसके मैनेजमेंट से रिलीज की मांग की है। यह पोस्ट वायरल होते ही फैंस में हलचल मच गई। लेकिन हकीकत यह है कि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अश्विन फिलहाल CSK का हिस्सा हैं और उनका किसी अन्य फ्रेंचाइज़ी में जाने का कोई इरादा नहीं है। सीएसके या अश्विन की ओर से भी इस तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित मांग

रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स से दो खिलाड़ियों की मांग रखी है। अगर ऐसा होता है, तो यह संभावना बन सकती है कि अश्विन अपने पुराने घर यानी राजस्थान रॉयल्स में वापसी करें। हालांकि, अब तक दोनों टीमों के कैंप से इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

CSK में अश्विन का पिछला सीजन कैसा था?

आईपीएल 2025 से पहले सीएसके ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन यह सीजन उनके लिए खास नहीं रहा। उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ सात विकेट झटके, जो टीम के लिए चिंता का विषय रहा। ऐसे में यह संभावना है कि फ्रेंचाइज़ी अगले सीजन में उन्हें रिटेन न करे, चाहे खिलाड़ी रिलीज की मांग करें या नहीं।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, आर अश्विन के सीएसके छोड़ने की खबर सिर्फ सोशल मीडिया पर फैली अफवाह है। जब तक फ्रेंचाइज़ी या खिलाड़ी की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक इस तरह की चर्चाओं को महज़ अटकलों के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version