Thursday, June 18

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ वो नंबर 3 पर पहुंच गई है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर फिर से अच्छी पार्टनरशिप की लेकिन जोफरा ने आर्या को आउट कर दिया। लेकिन कूपर ने भी उस स्टार्ट को जाया नहीं होने दिया। कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रन जोड़े।

श्रेयस इस मैच में रंग में नहीं दिखे लेकिन स्टोइनिस को ऊपर प्रमोशन देना सफल रहा। मार्कस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।

वैभव और जायसवाल ने दिलाई राजस्थान को धमाकेदार शुरुआत

223 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान की भी शुरुआत काफी अच्छी रही। वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की। वैभव ने अर्शदीप के ओवर में ही लगातार बाउंड्री जड़ दी और उसके बाद यशस्वी ने भी दूसरे छोर पर अटैक शुरू किया।

यशस्वी और वैभव ने 3.1 ओवर में ही 52 रन जड़ दिए। इसमें वैभव ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए। जायसवाल और जुरैल ने पारी को संभाला। लेकिन ध्रुव पूरी इनिंग के दौरान लय में नहीं दिखे। वो लगातार बोल को टाइम करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि जायसवाल एक तरफ से लगातार तेजी से रन बना रहे थे और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

फरेरा और शुभम दुबे ने दिलाई जीत

युज़वेंद्र चहल ने कुछ ही गेंदों में यशस्वी और जुरैल को आउट कर मैच दिलचस्प बनाया लेकिन शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा ने इस मैच में बहुत शानदार पारी खेली। अर्शदीप इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने स्पेल में 1 विकेट लिए 68 रन दिए।

डोनोवन फरेरा के ऊपर मैनेजमेंट ने जो भरोसा दिखाया वो उसपर खरे उतरे। फरेरा ने 26 गेंदों में 52 और शुभम दुबे ने 13 के 31 रन बनाए। राजस्थान ने 4 गेंद पहले जीत दर्ज कर ली है। यह इस सीजन पंजाब किंग्स की 8वें मैच में पहली हार है जबकि राजस्थान इस जीत के साथ 12 प्वाइंट हो गए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version