IPL 2025 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने सालाना Unbox Event का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह इवेंट हर साल टीम के फैंस के लिए बेहद खास होता है, जहां पूरी स्क्वॉड के साथ सीजन की नई शुरुआत का जश्न मनाया जाता है। इस बार RCB की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में होगी, जो पहली बार टीम की अगुवाई करेंगे।
हर साल RCB Unbox Event टीम के फैंस के लिए यादगार होता है, लेकिन विराट कोहली की उपस्थिति इसे और भी बड़ा बना देगी। फैंस इस इवेंट के जरिए टीम की तैयारियों को करीब से देख सकते हैं और अपने चहेते स्टार्स के साथ सीजन की शुरुआत का जश्न मना सकते हैं।
17 मार्च को आयोजित होगा RCB Unbox Event 2025
RCB ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि, 2025 में RCB Unbox Event एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसी हफ्ते के अंत तक टिकटों की बिक्री शुरू होने की भी उम्मीद है।
बता दें कि, पिछले साल के इवेंट में विराट कोहली समेत पूरी आरसीबी टीम ने फैंस को एंटरटेन किया था, जबकि महिला टीम की खिलाड़ी भी अपनी जीत का जश्न मनाने पहुंची थीं। इस बार इवेंट का क्रेज पहले से ज्यादा है, क्योंकि टीम के फैंस कोहली अपने घरेलू मैदान पर देखने के लिए बेकरार हैं। उनके अलावा, टीम के कई नए खिलाड़ी भी पहली बार चिन्नास्वामी के माहौल का हिस्सा बन सकते हैं।
IPL 2025 में RCB का शेड्यूल
आरसीबी अपना आईपीएल 2025 अभियान 22 मार्च को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुरू करेगी। इसके अगले मैच में टीम 28 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। टीम का पहला घरेलू मुकाबला 2 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जहां विराट कोहली की वापसी देखने को मिलेगी।
आईपीएल 2025 में RCB की स्क्वॉड
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडगे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







