टिम डेविड और रजत पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर RCB ने 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

टॉप ऑर्डर ने दी मजबूत शुरुआत

RCB की शुरुआत आक्रामक रही, जहां फिल सॉल्ट ने तेज रन बनाए और पॉवरप्ले में टीम को अच्छी गति दी। उन्होंने 30 गेंदों पर 46 रन बनाए। विराट कोहली ने भी 18 गेंदों पर 28 रन की उपयोगी पारी खेली, हालांकि वह बड़ी पारी में इसे बदल नहीं सके। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 50 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

बीच के ओवरों में RCB ने बनाई मैच पर पकड़

पॉवरप्ले के बाद RCB ने रन गति को बनाए रखा और लगातार बड़े शॉट्स लगते रहे। इस बीच पडिक्कल और पाटीदार की साझेदारी ने टीम को 150 के पार पहुंचाया और CSK के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में नजर आए। चेन्नई के गेंदबाजों के पास कोई ठोस योजना नजर नहीं आई और लगभग हर गेंदबाज महंगे साबित हुए।

आखिरी 5 ओवरों में आया टिम डेविड और रजत पाटीदार का तूफान

इस पारी का सबसे बड़ा मोमेंट आखिरी 5 ओवरों में देखने को मिला, जहां RCB ने 97 रन ठोक दिए, जो पूरी तरह गेम चेंजर साबित हुआ। रजत पाटीदार ने 19 गेंदों पर 48 रनों की तेज पारी खेली, जबकि टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों में 70 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने लगातार बड़े छक्के लगाते हुए CSK के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी।

CSK के गेंदबाज रहे बेअसर

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप रही। खलील अहमद, मैट हेनरी, नूर अहमद और ओवरटन जैसे गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे। शिवम दुबे और अंशुल कंबोज को जरूर एक-एक विकेट मिला, लेकिन टीम को कोई बड़ा ब्रेकथ्रू नहीं मिल सका।

250 रनों का लक्ष्य टी20 क्रिकेट में हमेशा मुश्किल होता है, इसीलिए CSK के लिए यह मुकाबला अब बेहद कठिन हो गया है। अगर चेन्नई को यह मैच जीतना है, तो उन्हें आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बनाना होगा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version