चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, बेंगलुरु में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद।

आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां आमतौर पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के बाद कहा कि यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है और टीम पहले गेंदबाजी करके लक्ष्य का पीछा करना चाहती है। वहीं रजत पाटीदार ने बताया कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन अब उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने पर फोकस करेगी।

RCB vs CSK: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की अपडेटेड पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु की पिच हमेशा की तरह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नजर आ रही है। यह एक हार्ड विकेट है जहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी और छोटे बाउंड्री के कारण रन बनाना आसान रहेगा।

यहां अक्सर 180 से 200 के बीच का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है, लेकिन इस मैच में उससे भी ज्यादा रन बन सकते हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाज हावी हो सकते हैं।

RCB vs CSK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। (इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर)

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद। (इम्पैक्ट प्लेयर्स: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version