दिल्ली कैपिटल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेटों से जीत दर्ज कर ली है।

दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरसीबी इस मत है में ग्रेन इनीशिएटिव को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रीन जर्सी’ के साथ उतरी थी।

साल्ट और कोहली ने दिलाई RCB को अच्छी शुरुआत

बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी हुई थी। विराट और साल्ट ने मिलकर 5 ओवरों में 50 रन जोड़े थे लेकिन कोहली के आउट होने के बाद टीम वापस लय में नहीं आ पाई। एक तरफ से साल्ट तेजी से रन बना रहे थे लेकिन दूसरे छोर से कोई भी तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो रहा था।

साल्ट ने तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था लेकिन कोई भी उनका साथ नहीं दे पा रहा था। कप्तान रजत पाटीदार भी इस मैच में फ्लॉप हो गए और जितेश शर्मा तो पूरी इनिंग में संघर्ष करते हुए दिखे। वो 20 गेंदों में 14 रन ही बना सकें। जैसे तैसे करके बेंगलुरु की टीम 175 रन बनाने में सफल हुई।

खराब रही दिल्ली कैपिटल की शुरुआत

176 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डीसी के शुरुआती 3 बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकें। निशंका, करुण नायर और समीर रिज़वी सिंगल डिजिट में चलते बने।

दिल्ली की टीम शुरुआती 3 ओवरों में 18 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि केएल ने उसके बाद ट्रिस्टन स्टब के साथ मिलकर पारी को संभाला। राहुल इस मैच में काफी अच्छे लय में दिखे और उन्होंने खराब गेंदों का पूरा फायदा उठाया।

राहुल ने खेली शानदार पारी

राहुल और स्टब्स ने दिल्ली को काफी अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। केएल ने अपना अर्धशतक पूरा कियाउर वो अपनी टीम को जीत की तरफ लेकर जा रहे थे। लेकिन कृणाल पांड्या के खिलाफ बड़ा शॉट खेलन का प्रयास करने के चक्कर में वो आउट हो गए।

अक्षर और स्टब्स ने मिलकर पारी को संभाला

कप्तान अक्षर ने उसके बाद स्टब्स के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने काफी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की और रिक्वायर्ड रन रेट के आसपास चल रहे थे। हालांकि आरसीबी के गेंदबाजों ने भी बीच में कुछ टाइट ओवर फेंके जिसके चलते रन रेट थोड़ा बढ़ा लेकिन स्टब्स और अक्षर ने कोई भी जोखिम नहीं उठाया।

कप्तान अक्षर क्रैंप्स के चलते 26 रनों पर रिटायर हो गए थे। लेकिन उसके बाद भी मैच किसी तरफ जा सकता था। मिलर और स्टब्स ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। अंतिम दो ओवरों में जीत के लिए 25 रन चाहिए थे और मुकाबला किसी भी आफ का सकता था। क्योंकि दिल्ली की टीम गुजरात के खिलाफ आखिरी 2 गेंदों में 2रन नहीं चेस कर पाई थी।

स्टब्स और मिलर ने दिलाई दिल्ली को जीत

हालांकि इस बार मिलर और स्टब्स ने कोई गलती नहीं की। आखिरी 3 गेंदों में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। मिलर ने रोमारियो के खिलाफ छक्का लगाकर मैच फिनिश अपनी तरफ कर दिया और अब जीत के लिए 2 गेंद में 1 रन चाहिए थे और मिलर ने मैच जीता दिया। दिल्ली ने आरसीबी को 5 विकेट से हॉकर अपना तीसरा मुकाबला जीत लिया है। मिलर ने नाबाद 22 तो स्टब्स ने 60 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version