RCB vs GT फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस से पहलेRCB vs GT Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है ।
एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने क्वालीफ़ायर 1 में गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है, तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने क्वालिफ़ायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है । ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में कैसी रहेगी पिच?
अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच काफी सपाट पिच होती है। इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है। लेकिन कुछ ओवरों में बाद यह काफी फ्लैट हो जाती है जिसमें आसानी से थ्रू द लाइन शॉट लगाए जा सकते है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।
यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले होते है। जैसे कि इस सीजन के अधिकतर मुकाबलों में देखने को मिला था। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
RCB vs GT Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फाइनल प्लेइंग XI
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इम्पैक्ट सब्स: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो इस मैच में टीम बिना किसी बदलाव के फाइनल मैच में उतरी है।
RCB vs GT Playing XI: गुजरात टाइटंस की फाइनल प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
वहीं अगर गुजरात टाइटंस पर नजर डालें तो टीम इस मैच में साईं किशोर की जगह अरशद खान को मौका दिया गया है।
RCB vs GT: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में RCB vs GT Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।







