Thursday, June 18

आज के RCB vs KKR मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

IPL 2026 के 55वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद RCB vs LSG Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

इस मुकाबले में बेंगलुरु और कोलकाता एक- एक बदलाव के साथ उतरी है।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच?

अगर पिच की बात करें तो शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच काफी बैलेंसड पिच होती है। जिसमें शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग और स्पिनर्स के लिए ग्रिप और अगर बल्लेबाज एक बार सेटल हो गया तो फिर आसानी से बड़े शॉट लगा सकता है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।

यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले नहीं होते है बल्कि, 170-180 वाले मैच देखने को मिलते हैं।इस मैच में एक बार फिर लो स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

RCB vs KKR Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फाइनल प्लेइंग XI

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड।

इंपैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह.

बेंगलुरु की बात करें तो इस मैच में उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को ड्रॉप करके वेंकटेश अय्यर को मौका दिया गया है। उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

RCB vs KKR Playing XI: कोलकता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।

इंपैक्ट सब: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट

वहीं अगर केकेआर पर नजर डालें तो इस समय टीम में संतुलन नजर आ रहा है। उन्होंने चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह पर सौरभ दुबे को डेब्यू करने का मौका दिया है।

RCB vs KKR: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पडिकल पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन और कैमरन एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में RCB vs KKR Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version