IPL 2026: आईपीएल 2026 का 23 वां मैच आज बुधवार, 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन के अपने पिछले मैच में आइसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 18 रन से हराया था।

जबकि LSG की टीम को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से हार मिली थी। आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

LSG टीम के खिलाफ अभी तक RCB का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक आरसीबी की टीम ने कुल 4 मैचों में जीत हासिल की है।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

जबकि इस दौरान केवल 2 ही मैचों को लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने जीता है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 मैच खेला गया था। तब उस मैच को आरसीबी की टीम ने जीता था।

आज इस तरह की हो सकती है LSG की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से करारी हार मिली थी। तब उस मैच में LSG की बल्लेबाजी और गेंदबाजी अच्छी नहीं रही थी। वहीं उस मैच में LSG का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। लेकिन आज के इस मैच में टीम को अपने टॉप ऑर्डर से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने मजबूत मुंबई की टीम को 18 रनों से हराया था। वहीं उस मैच में आरसीबी के टॉप ऑर्डर ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं उस मैच में विराट कोहली और फिल साल्ट ने अपनी टीम को तेज शुरुआत भी दिलाई थी। तभी तो आज भी आरसीबी की टीम को अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों से उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

royal challengers bangalore team
royal challengers bangalore team

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।

RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।

आज ऐसा रहने वाला है एम चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज :-

सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी हैं।

M Chinnaswamy Stadium
M Chinnaswamy Stadium

जिसके चलते हुए हमें यहां पर एक हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां पर सभी गेंदबाजों के लिए विकेट लेना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। आईपीएल के मैचों के दौरान इस स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।

कैसा रहने वाला है आज बेंगलुरु का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 15 अप्रैल को बेंगलुरु में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की संभावना न के बराबर है। जिसके चलते हुए आज सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-

Virat Kohli
Virat Kohli

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने LSG के खिलाफ खेलते हुए अभी तक 6 पारियों में 32.16 की औसत और 133.1 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। जबकि LSG के कप्तान पंत ने भी आरसीबी के खिलाफ खेली 13 पारियों में 53.9 की औसत और 158.06 की स्ट्राइक रेट के साथ 539 रन बनाए हैं। इसके अलावा अब गेंदबाजी में जैकब डफी ने 3 पारियों में 23.00 की औसत के साथ 6 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version