Wednesday, March 18

IPL 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 11 रनों से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी।

RR से पहले बल्लेबाज़ी का आमंत्रण मिलने के बाद RCB ने तेज शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने पॉवरप्ले में 59 रन जोड़े। फिल सॉल्ट 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी जारी रखी और महज़ 42 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

देवदत्त पडिक्कल ने भी जड़ा अर्धशतक

कोहली के आउट होने के बाद भी देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अंत में जितेश शर्मा (10 गेंदों में 20 रन) ने उपयोगी कैमियो खेला और RCB का स्कोर 200 के पार पहुंचा।

राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा ने 4 ओवरों में 45 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि हसरंगा और आर्चर को 1-1 सफलता मिली।

यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की शानदार पारियों के बावजूद अंत में धराशायी हुई राजस्थान रॉयल्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने सिर्फ 19 गेंदों में 49 रन जड़ डाले, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, उनके आउट होते ही RCB की गेंदबाज़ी ने वापसी की।

ध्रुव जुरेल ने 34 गेंदों में 47 रन बनाकर संघर्ष जारी रखा, लेकिन मध्यक्रम में किसी भी बल्लेबाज़ से बड़ी पारी नहीं आई। अंत में, रॉयल्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी।

जोश हैजलवुड ने की शानदार गेंदबाजी

RCB की गेंदबाज़ी में सबसे चमकदार प्रदर्शन जोश हैज़लवुड का रहा, जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। जब RR को जीत के लिए 2 ओवरों में 18 रनों की आवश्यकता थी, तब हैजलवुड ने 19वें ओवर में मात्र एक रन देकर ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर का विकेट लिया और मैच को RCB के पाले में डाल दिया। वहीं क्रुणाल पांड्या ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और यश दयाल को भी एक सफलता मिली।

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँची RCB

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 12 अंकों और +0.482 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स इस हार के बाद 4 अंकों और -0.625 के नेट रन रेट के साथ अब भी अब भी आठवें स्थान पर काबिज है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version