Saturday, March 21

IPL 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में एक बदलाव

पराग ने टॉस के समय कहा कि चिन्नास्वामी की पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान होता है और टीम इसी पुराने ट्रेंड पर भरोसा कर रही है। राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, जहां श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा की जगह अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ फज़लहक़ फारूकी को टीम में शामिल किया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने लगातार चौथी बार घरेलू मैदान पर टॉस गंवाया है। पाटीदार ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम के बल्लेबाज़ इस पिच पर पहले बल्लेबाजी का अनुभव भुनाकर बेहतर शॉट चयन के साथ खेलेंगे। RCB ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मुकाबला जीतने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की प्लेइंग XI:

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, राजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भांडगे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेइंग XI:

यशस्वी जायसवाल, नीतिश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, फज़लहक़ फारूकी, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, युधवीर सिंह, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौर

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version