Thursday, June 4

IPL 2026: दुनिया की सबसे चर्चित और पॉपुलर क्रिकेट लीग आईपीएल के 2026 सीजन का आगाज आज शनिवार, 28 मार्च से होने जा रहा है। वहीं इस लीग का पहला मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा पिछले साल की चैंपियन रही आरसीबी की टीम इस बार भी अपने घर पर ही इस पहले मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।

लेकिन फिर भी उनके लिए इस मैच में SRH की मजबूत टीम को हराना आसान नहीं होगा। वहीं इस आईपीएल सीजन में कोई भी उद्घाटन समारोह नहीं होगा। इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

आरसीबी के खिलाफ एसआरएच का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल की इस लीग में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में एसआरएच टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 26 मैच खेले गए हैं। वहीं इन मैचों में से आरसीबी की टीम को 11 में जीत मिली है।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

जबकि 14 मैचों को एसआरएच की टीम ने जीता है। वहीं इस बीच इनका 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को एसआरएच की टीम ने 42 रनों से जीता था।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है आरसीबी की टीम :-

इस पहले मैच में आरसीबी की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में फिलिप सॉल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जैकब डफी के रूप में विदेशी खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। क्यूंकि इस समय जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे। इसके अलावा विराट कोहली और सॉल्ट ही इस टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

आरसीबी की संभावित एकादश : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।

आज इस तरह की हो सकती है एसआरएच की टीम :-

इस समय ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस चोटिल होने के कारण शुरुआती मुकाबलों का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। तभी तो ऐसे में ईशान किशन को टीम ने कप्तान बनाया है। वहीं इस बार कमिंस के ना होने से इस टीम की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर लग रही है। जबकि इस टीम की स्पिन गेंदबाजी में भी अनुभव की कमी है। इसके अलावा इस टीम की बल्लेबाज काफी खतरनाक है।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।

आज ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :-

RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।

SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।

आज कैसा रहेगा एम चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज :-

M Chinnaswamy Stadium
M Chinnaswamy Stadium

सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी हैं। जिसके चलते हुए हमें यहां पर एक हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां पर सभी गेंदबाजों के लिए विकेट लेना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। आईपीएल के मैचों के दौरान इस स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।

कैसा रहेगा आज बेंगलुरु का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 28 मार्च को बेंगलुरु का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आज यहां पर बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। तभी तो आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 मुकाबलों में खेलते हुए 58.88 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 144.47 की स्ट्राइक रेट से 471 रन बनाए हैं। जबकि एसआरएच के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 45.11 की बल्लेबाजी औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 406 रन आए हैं।

virat kohli
virat kohli

वहीं गेंदबाजी में आरसीबी टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पिछले 10 मैचों में खेलते हुए 9.89 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं। जबकि हैदराबाद की तरफ से ईशान मलिंगा ने पिछले 7 मैच में खेलते हुए 8.93 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version