Sunday, February 15

आईपीएल 2025 की शुरूआत 22 मार्च से होने वाली है। उससे पहले आईपीएल टीमों के अलग-अलग कैंप से तरह-तरह की वीडियोज निकलकर सामने आ रहीं हैं। हाल ही में, क्रिकेट जगत में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब (PBKS) के नए हेड कोच रिकी पोंटिंग को पूजा करते हुए देखा गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें पोंटिंग भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी सम्मान भावना प्रकट करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि, पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को सितंबर 2024 में टीम का हेड कोच बनाया था था, जो ट्रेवर बेलिस की जगह ले रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी रहे हैं कोच 

पोंटिंग इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात वर्षों तक जुड़े रहे थे। उनकी नियुक्ति के बाद, टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था, “हमारे नए मुख्य कोच के रूप में पोंटिंग का हार्दिक स्वागत है।” 

पोंटिंग की इस नई भूमिका के साथ, टीम और प्रशंसकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। पोंटिंग ने भी अपनी नियुक्ति पर कहा था, “मुझे नया मुख्य कोच बनने का अवसर देने के लिए मैं पंजाब किंग्स का आभारी हूँ। मैं इस नई चुनौती को लेने के लिए उत्साहित हूँ।” 

अब, पूजा करते हुए उनके इस वीडियो ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान को और भी उजागर किया है, जिससे भारतीय फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी हुई है। यह वीडियो दिखाता है कि कैसे एक विदेशी कोच भारतीय परंपराओं को अपनाकर टीम और देश के साथ अपनी एकजुटता प्रकट करता है।

पोंटिंग की कोचिंग करेगी कमाल 

पोंटिंग की यह पहल न केवल टीम के भीतर सकारात्मक माहौल बनाने में मददगार होगी, बल्कि खिलाड़ियों के साथ उनके संबंधों को भी मजबूत करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 में पोंटिंग की कोचिंग में उनकी टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version