Thursday, June 11

IPL 2026 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका कर रख दिया है। इस घटने के सामने आने के बाद फिर से रियाँ पराग एक बार सुर्ख़ियों में आ गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मैच के बीच ड्रेसिंग रूम में वेप (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन हुआ है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ का हैं यह वाकया

यह मामला 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान सामने आया। राजस्थान की बैटिंग के समय, 16वें ओवर में पराग को ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के पास बैठे हुए कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते देखा गया।

कुछ निर्धारित जगहों को छोड़ दिया जाए तो स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम के भीतर धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित होता है। ऐसे में पराग के हाथ में वेप जैसी चीज का दिखना कई सवाल खड़े करता है।

भारत में वेप का इस्तेमाल हैं इललीगल

भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 (पीईसीए) के तहत ई-सिगरेट के निर्माण, बिक्री, खरीद, आयात-निर्यात और प्रचार पर पूरी तरह रोक है। इस कानून के उल्लंघन पर सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस घटना ने इसलिए भी चिंता बढ़ा दी है क्योंकि देश में ई-सिगरेट न तो वैध है और न ही रेगुलेटेड। ऐसे में इस मामले की जांच की मांग उठ सकती है।

दोबारा विवादों में घिरी राजस्थान रॉयल्स

यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स इस सीजन किसी विवाद में फंसी हो। इससे पहले टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए थे, जो पीएमओए प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। उस मामले में बीसीसीआई ने जांच के बाद उन्हें चेतावनी और जुर्माना दोनों लगाया था। अब देखना होगा कि इस नए विवाद पर क्या कार्रवाई होती है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

आईपीएल में यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो। साल 2020 में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एरोन फिंच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते देखा गया था। अब रियान पराग से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version