Saturday, June 20

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरे फाइनल में जगह बना ली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। वेंकी के आउट होते ही कोहली और पडिकल ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया। रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 93 रन बनाए। उनकी इस इनिंग की वजह से ही आरसीबी ने 254 रनों का टोटल बनाया।

ध्वस्त हुआ गुजरात का टॉप 3

गुजरात टाइटंस के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना लगभग असंभव सा था। क्योंकि उनकी टीम टॉप 3 पर ही निर्भर है और इतना बड़ा टोटल चेस करने के लिए पूरी लाइनअप को रन बनाने होते हैं। इस लक्ष्य का पीछा करना इसलिए भी मुश्किल था क्योंकि गुजरात के बल्लेबाजों को शुरू से ही काफी जोखिम लेना था और उसमें विकेट जाने का चांस ज्यादा होता है और हुआ भी वैसा ही।

गिल, साईं और बटलर हुए फ्लॉप, पूरी टीम की बत्ती हुई गुल

साईं सुदर्शन ने जैकब डफी के पहले ओवर में कुछ बाउंड्री लगाई लेकिन अगले ओवर में कट मारने के बाद सिंगल भागने का प्रयास कर रहे थे जिसमें बल्ला उनके हाथ से छुटकर गिर गया और स्टंप में लगा और वो हिट विकेट आउट हो गए। उसके बाद क्या था गिल एक बार फिर भुवनेश्वर का शिकार हो गए।

बटलर ने कुछ बड़े शॉट मारे लेकिन हेजलवुड ने उनको भी बोल्ड करके गुजरात की बची खुशी उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। टॉप 3 के आउट होते ही आयाराम गयाराम वाली कहानी शुरू हो गई। सभी बल्लेबाज आ रहे थे और बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट होते जा रहे थे।

बेगलुरु ने बनाई लगातार दूसरे फाइनल में जगह

किसी भी खिलाड़ी टिककर खेलने की कोशिश ही नहीं की। राहुल तेवतिया एक छोर पर जरूर टिके हुए थे लेकिन वो भी सिर्फ हार को कुछ देर के लिए टालने की कोशिश कर रहे थे।

तेवतिया भी शुरू में 16 गेंदों में 8 रन बनकर संघर्ष कर रहे थे। जैकब डफी ने आते ही इंपैक्ट छोड़ा और 3 अहम विकेट चटकाकर टीम को फाइनल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बेंगलुरु ने यह मुकाबला 92 रनों से जीत लिया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version