रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और एक बार फिर बेथेल सस्ते में आउट हो गए। लेकिन कोहली और देवदत्त ने बिना किसी जोखिम उठाए तेजी से रन बनाना शुरू किया और 71 रनों की साझेदारी की। पड़ीकल के आउट होने के बाद कोहली ने अपने गैर चेंज किए और एक और अर्धशतक लगा दिया।
वेंकटेश अय्यर की धमाकेदार पारी के चलते आरसीबी ने बनाए 222 रन
हालांकि पचासा लगाने के बाद वो आउट हो गए। लेकिन उसके बाद शुरू होता है वेंकटेश अय्यर शो। उन्होंने पंजाब के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की और जो स्कोर लग रहा था कि 200 के आस पास रह जाएगा उसे उन्होंने अपनी 40 गेंदों में 73 रनों की पारी के चलते और आगे ले गए।
बाकी की बची हुई कसर टिम डेविड ने पूरी की। उन्होंने भी 12 गेंदों में 28 रन बनाए जिसमें अर्शदीप के आखिरी ओवर में 2 छक्के और 1 चौका शामिल था। बेंगलुरु को टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए।
खराब रही पंजाब की शुरुआत, प्रियांश, प्रभसिमरन और श्रेयस ने बनाए कुल 3 रन
पंजाब की टीम के लिए यह स्कोर चेस करना काफी मुश्किल था। क्योंकि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों की फॉर्म खराब थी और आरसीबी के गेंदबाज फॉर्म में थे। प्रियांश आर्या इस मैच में खाता खोले बिना ही आउट हो गए। उसके बाद प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस अय्यर भी सस्ते में निपट गए।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। कूपर ने श्रेयांश शेडगे के साथ पारी को संभाला और कोई भी विकेट गिरने दिया। दोनों ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया लेकिन उसके बाद बड़े शॉट लगाकर रन रेट को कम करने की कोशिश की लेकिन पहले कोनोली रोमारियो की बॉल पर बड़ा हिट लगाने के प्रयास में डीप मीडविकेट में और उसके बाद सूर्यांश भी कैच आउट हो गए।
बेकार गई शशांक सिंह और स्टोइनिस की पारी
मार्कस स्टोइनिस ने उसके बाद शशांक सिंह के साथ मिलकर तेजी से रन बनाने शुरू किए। उनके पास तेज खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। क्योंकि रिक्वायर्ड रन रेट काफी ज्यादा बढ़ गया था और उन्हें अगर मैच जीतना था तो जोखिम लेना ही पड़ता।
उन्होंने वही किया लेकिन स्टोइनिस इस पारी में ज्यादा बड़े शॉट लगाने में सफल नहीं हो पा रहे थे और उसी प्रयास में वो 37 रन पर आउट हो गए।
हालांकि शशांक सिंह हार मानने वालों में से नहीं थे। वो एक तरफ से अपनी पूरी कोशिश कर रहे थे। उन्होंने भुवी और हेजलवुड के खिलाफ भी बड़े शॉट लगाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई
शशांक ने 22 गेंदों में पचासा भी पूरा किया लेकिन टारगेट बड़ा था और कोई दूसरा साथ भी नहीं दे रहा था जिसके चलते वो 54 रन बनकर आउट हो गए। आरसीबी ने यह मैच 23 रनों से जीत किया और वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई हैं। बेंगलुरु की तरफ से भुवनेश्वर और रसिक सलाम सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने दो–दो विकेट चटकाए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







