Thursday, June 18

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल को उन्हीं के घर में 8 विकेटों से हराकर एक और जीत दर्ज कर ली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पिच पर घास और आंधी की वजह से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और उनके गेंदबाजों ने उसका भरपूर फायदा उठाया।

आरसीबी के गेंदबाजों के आगे फिसड्डी साबित हुए दिल्ली के बल्लेबाज

पावरप्ले में ही रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों के सामने दिल्ली के बलवाजों ने घटने टेक दिए थे। वो इस दौरान सिर्फ 13 रन बनाने में सफल हुई थी और 6 विकेट गंवा दिए थे।

उसके बाद अभिषेक पोरल ने पहले डेविड मिलर और फिर काईल जेमिसन के साथ मिलकर छोट साझेदारी करते हुए स्कोर को जैसे तैसे 75 रनों तक पहुंचाया। यह डीसी के इतिहास का तीसरा सबसे लोएस्ट टोटल हैं।

कोहली और पडिकल ने दिलाई बेंगलुरु को दमदार जीत

76 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत काफी अच्छी रही। विराट एक तरफ संभलकर खेल रहे थे और दूसरे छोर से जैकब बेथल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बड़े शॉट्स लगा रहे थे। बेथेल ने 11 गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाए।

देवदत्त की भी शानदार फॉर्म इस पारी में भी जारी रही। उन्होंने भी आकर वैसी ही बल्लेबाजी की जैसे वो पिछले दो सीजन से करते हुए आ रहे हैं। आते ही पड़ीकल ने गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू कर दिया। दिल्ली के गेंदबाजों के पास डिफेंड करने को इतने रन ही नहीं थे जिसके चलते पहले ही उनके कंधे गिरे हुए थे।

प्लेऑफ के करीब पहुंची बेंगलुरु

विराट ने भी कुछ बड़े शॉट्स लगाए लेकिन देवदत्त ने दूसरे छोर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को 81 गेंद शेष रहते जीता दिया। पडिकल 13 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 34 तो विराट 15 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहें।

दिल्ली की तरफ से इकलौता विकेट टी नटराजन ने लिया। बेंगलुरु ने इस सीजन अपनी 6वीं जीत दर्ज कर ली हैं और प्लेऑफ की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है। वहीं दिल्ली की 8 मैचों में 5वीं हार हो गई है और अब यहां से हर एक हार उन्हें प्लेऑफ से बाहर हो करेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version