RR vs DC मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल (DC) आमने-सामने हैं। टॉस से पहले RR vs DC Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 1 बदलाव किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल ने भी अपने कॉम्बिनेशन में 3 बदलाव किए हैं।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
अगर पिच की बात करें तो सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 228 और दूसरी पारी में 229 रन बने थे।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
RR vs DC Playing XI: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो इस मैच में एक बदलाव किया है और रवि बिश्नोई की वापसी हुई है।
RR vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल की संभावित प्लेइंग XI
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निस्संका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
वहीं अगर दिल्ली कैपिटल पर नजर डालें तो इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। साहिल पारख, दुष्मंता चमीरा और डेविड मिलर की जगह निशंका, मिचेल स्टार्क और आशुतोष शर्मा को मौका दिया है।
RR vs DC: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल की तरफ से केएल राहुल और नीतीश राणा पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में RR vs DC Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







