एस बद्रीनाथ ने IPL 2026 में CSK के ख़राब प्रदर्शन पर एमएस धोनी और टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह टीम इस सीजन भी प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बीच CSK के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने टीम मैनेजमेंट और एमएस धोनी पर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के चलते और हाल ही में अंगूठे की चोट के चलते आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मुकाबले में उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने को लेकर रिपोर्ट आई थी, लेकिन टॉस के बाद उन सभी अटकलें पर विराम लग गया।
हालांकि, वह चेन्नई में अपनी टीम के आखिरी मैच के दौरान ग्राउंड पर मौजूद थे, लेकिन वह सिर्फ खिलाड़ियों से बातचीत करने और फैंस का अभिवादन करने के लिए मैदान पर आए थे।
यह भी पढ़ें: GT vs CSK: क्या MS Dhoni आज खेलेंगे? बैटिंग कोच ने मैच से पहले किया बड़ा खुलासा
एस बद्रीनाथ ने एमएस धोनी को लेकर कही बड़ी बात
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले एमएस धोनी को लेकर बड़ी बात कही है।
उन्होंने कहा, “हर मैच से पहले लगातार यह सवाल उठता रहा है कि वह खेलेंगे या नहीं। धोनी से जुड़े पूरे मामले को ठीक से नहीं संभाला गया है। किसी को भी इसका कारण नहीं पता। क्या यह सिर्फ मैच के प्रति दिलचस्पी पैदा करने के लिए है या यह कोई व्यावसायिक फैसला है? क्या यह भी इस प्रक्रिया का हिस्सा है?”
बद्रीनाथ ने यह सवाल भी उठाया कि क्या ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाना धोनी का अपना फैसला था? फिर उन्होंने यह भी कहा कि यदि कप्तानी बदलने में धोनी का हाथ होता तो उनकी पहली पसंद रविंद्र जडेजा होते।
बद्रीनाथ ने कहा, “किसी को नहीं पता कि एमएस धोनी चाहते थे कि ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान बनें या नहीं। इस फैसले में धोनी का कोई हाथ नहीं है। यह मैनेजमेंट का फैसला होना चाहिए। धोनी ने सिर्फ सुझाव दिया होगा। इसलिए इसकी जिम्मेदारी मैनेजमेंट की ही है। मैं धोनी को जानता हूँ, अगर इस मामले में उनकी कोई राय होती, तो वे रविंद्र जडेजा को ही अगले कप्तान के रूप में सुझाते।”
बद्रीनाथ ने की गायकवाड़ की कप्तानी में CSK के प्रक्रिया की आलोचना
आईपीएल 2026 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा है और उनके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावना भी बहुत कम है। बद्रीनाथ ने गायकवाड़ की कप्तानी में CSK की ‘प्रक्रिया’ की कड़ी आलोचना की और बताया कि खिलाड़ियों की खरीद काफी निराशाजनक रही है।
उन्होंने निष्कर्ष निकाला, “ब्रेविस, म्हात्रे और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ी भी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी थे। CSK को उनके साथ बस किस्मत का साथ मिला। ऐसा नहीं है कि उन्हें टीम में शामिल करने के लिए उन्होंने कोई योजना बनाई हो या कोई प्रक्रिया अपनाई हो। संजू सैमसन जैसा अच्छा खिलाड़ी भी ट्रेड के जरिए आया, जिसके बदले में उन्हें जडेजा और सैम करन को छोड़ना पड़ा । इसलिए ऐसा कोई फैसला नहीं है, जो उन्होंने अकेले ही लिया हो और कारगर साबित हुआ हो।”
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







