Thursday, June 18

आज के GT vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

IPL 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद GT vs CSK Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो और गुजरात टाइटंस एक बदलाव के साथ उतरी है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में कैसी रहेगी पिच?

अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच काफी सपाट पिच होती है। इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है। लेकिन कुछ ओवरों में बाद यह काफी फ्लैट हो जाती है जिसमें आसानी से थ्रू द लाइन शॉट लगाए जा सकते है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।

यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले होते है। जैसे कि इस सीजन के अधिकतर मुकाबलों में देखने को मिला था। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

GT vs CSK Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

इंपैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।

चेन्नई की बात करें तो इस मैच में उन्होंने दो बदलाव किए हैं। प्रशांत वीर के स्थान पर मैट शॉर्ट और अकील हुसैन की जगह गुर्जपनीत सिंह को मौका मिला है।

GT vs CSK Playing XI: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

इंपैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।

वहीं अगर गुजरात टाइटंस पर नजर डालें तो इस मुकाबले के लिए उन्होंने सिर्फ एक बदलाव किया है। लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर आर साई किशोर की जगह प्राइड कृष्णा को मौका दिया गया है।

GT vs CSK: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से उनकी तिकड़ी शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जॉस बुलटर पर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और नूर अहमद एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में GT vs CSK Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version