Thursday, June 11

आईपीएल 2026 में MS Dhoni अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं।

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले जाने वाले 66वें मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) के खेलने को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस अहम मुकाबले से पहले टीम के बैटिंग कोच माइक हसी ने पूर्व कप्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

गौरतलब हो कि, आईपीएल 2026 में एमएस धोनी को एक बार फिर अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया था, लेकिन वह इस सीजन चोटिल होने के चलते एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। दरअसल, 44 वर्षीय दिग्गज काफ इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह अब तक कोई मुकाबला नहीं खेल सके हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर नजर आए थे एमएस धोनी

एमएस धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में नजर आए थे, लेकिन वह प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। मैच समाप्त होने के बाद उन्हें स्टेडियम में बैठे फैंस का अभिवादन करते हुए भी देखा गया था।

उस मुकाबले से पहले फैंस यह अटकलें लगा रहे थे कि धोनी वह मुकाबला खेल सकते हैं, क्योंकि एक पुराने बयान के अनुसार उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई में खेलने का वादा किया था। उसी के चलते फैंस यह उम्मीद जता रहे थे कि वह इस सीजन चेन्नई में अपने आईपीएल करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने किया बड़ा खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइक हसी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि धोनी को काफ इंजरी से उबरने के बाद अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह 18 मई को सनराइजर्स के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे।

हसी ने यह भी बताया कि वह पहले ही अपने होमटाउन रांची लौट चुके हैं और अब वह स्क्वाड के साथ भी नहीं है। अगर उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करती है, तो वह टीम से साथ दोबारा जुड़ सकते हैं।

GT vs CSK: क्या आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी?

यदि आप गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जाने वाले मुकाबले में एमएस धोनी को देखने की उम्मीद जता रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काफी निराशाजनक है। दरअसल, धोनी इस मुकाबले में भी खेलते हुए नजर नहीं आ सकेंगे, क्योंकि वह अंगूठे में चोट लगने के बाद वापस अपने होमटाउन रांची लौट गए हैं।

अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि चेन्नई सुपर किंग्स आज खेले जाने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई की रेस में बनी रह पाती है या नहीं! इसके साथ ही साथ यदि वह प्लेऑफ में पहुँचती है, तो ही फैंस को इस सीजन धोनी को खेलते हुए देखने का मौका मिल सकता है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version