Thursday, June 18

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच से पहले ये सवाल जरूर उठता रहा है कि क्या माही खेलेंगे और आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को निराशा हाथ आयी है। 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जानें वाले करो या मरो वाला मैच से पहले जहां तक धोनी का सवाल है तो वह इस मैच में भी नहीं खेलेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक कि एमएस धोनी अपने घर रांची लौट चुके हैं। CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने एक दिन पहले ही बताया था कि अगर टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करती है तो धोनी उसमें खेल सकते हैं।

एमएस धोनी फिर हुए इंजर्ड

महेंद्र सिंह धोनी कॉफ इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 का अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वह फुट फिटनेस हासिल करने के लिए रिकवरी और रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। लीग स्टेज में चेन्नई सुपर किंग्स का गुरुवार को आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होना है।

इस करो या मरो मैच से पहले धोनी को अंगूठे में चोट लग गई। एक दिन पहले ही बुधवार को माइक हसी ने साफ किया कि माही GT के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।

धोनी के IPL संन्यास का असमंजस अभी भी बरकरार

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल और शानदार कप्तान हैं। इस सीजन में भी बड़ी तादाद में फैन सिर्फ उनको खेलते देखने के लिए सीएसके के मैचों में स्टेडियम पहुंचते रहे लेकिन हर बार उनके हाथ निराशा आई। अभी उन्होंने आईपीएल से न तो संन्यास लिया है और न ही ये ऐलान किया है कि वह अगला सीजन यानी आईपीएल 2027 खेलेंगे या नहीं।

CSK के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बरकरार

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो फिलहाल 13 मैचों में उसके 12 पॉइंट्स है साथ वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। अगर उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो गुजरात टाइटन्स को हर हाल में हराना होगा। सीएसके के लिए जीटी के खिलाफ सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी बल्कि उसे किस्मत का भी साथ चाहिए होगा। वह तभी प्लेऑफ में पहुंच सकती है जब राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स तीनों ही अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाएं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version