IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन इस बार टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी साबित हुए हैं। क्यूंकि इस बार उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन बनाने में काफी बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अब आईपीएल 2026 के आगामी सीजन में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की टीम नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम की जर्सी में खेलते दिखाई देंगे। वहीं अब उन्होंने पहली बार राजस्थान रॉयल्स टीम को छोड़ने की वजह बताई है।
राजस्थान रॉयल्स छोड़ने को लेकर बोले संजू सैमसन :-
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स टीम को छोड़ने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बीच अब उन्होंने अपने इस बड़े फैसले के पीछे की वजह बताई है। इसके चलते हुए अब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, “यह पहली बार होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलूंगा। लेकिन मैं मैदान पर अपनी भावनाओं को हावी नहीं होने देता हूं। इसके अलावा मैंने राजस्थान रॉयल्स टीम इसलिए छोड़ी थी क्यूंकि मुझे लगा था कि इस टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। इसके अलावा अब भी अगर हमारा सामना इस टीम से होता है तो तब मैं अपना बेस्ट क्रिकेट खेलूंगा।”

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मैं कभी भी निस्वार्थ नहीं बनना चाहता था। क्यूंकि मैं हमेशा से खुद जैसा रहना चाहता था। इसलिए मुझमें कई अलग-अलग गुण हैं, कई खूबियां हैं, कई कमियां भी हैं। वहीं मैं इस क्रिकेट को केवल एक टीम खेल के रूप में देखता हूं। तभी तो मुझे लगता है कि हम जीतने के लिए खेलते हैं। क्यूंकि अभी हाल ही में मेरे जीवन में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए, मैं निश्चित रूप से अब मैं कई सपने संजोए हुए हूं। इसलिए कई युवा, कई लोग, जो क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं वो मुझे अपने करियर, अपने जीवन की तरह देखते हैं।”
संजू सैमसन को लेकर राजस्थान और चेन्नई के बीच हुई थी बड़ी ट्रेड डील :-

इसके अलावा इस बार आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच संजू को लेकर एक बड़ी ट्रेड डील हुई थी। राजस्थान रॉयल्स टीम ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को दिया था और उनकी जगह स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपने साथ जोड़ा था। वहीं अब सीएसके टीम ने संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा जडेजा को 16 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपने साथ जोड़ा है।
लंबे समय तक राजस्थान टीम का हिस्सा रहे हैं संजू सैमसन :-
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का काफी लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं। क्यूंकि इस टीम की तरफ से उन्होंने कुल 11 सीजन खेले हैं। इसके अलावा वह साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़े थे। इसके बाद जब साल 2016-18 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 2 साल के लिए बैन हुई थी तब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। इसके बाद फिर बैन खत्म होने के बाद उन्होंने फिर से राजस्थान की टीम में वापसी की थी।

इसके अलावा उन्होंने 5 साल तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी की थी। इसके अलावा वह साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने थे। वहीं उन्होंने अपनी कप्तानी में राजस्थान टीम को आईपीएल 2022 और 2024 के फाइनल में भी पहुंचाया था। इसके बाद अब आईपीएल 2026 के सीजन में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। वहीं अब वह सीएसके में धोनी के बाद विकेटकीपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि सीएसके में संजू सैमसन का प्रदर्शन कैसा रहता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

