SRH vs KKR मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस से पहले SRH vs KKR Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, , क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
एक तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले 5 मुकाबलों में जीतकर आरही है और लगातार जीत के साथ शानदार लय में है, तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पिछला मुकाबला LSG के सामने सुपर ओवर में जीता है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 240 और दूसरी पारी में 222 रन बने थे।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
SRH vs KKR Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद की फाइनल प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: प्रफुल हिंगे, हर्ष दुबे, लियम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी
SRH vs KKR Playing XI: कोलकाता नाइट की फाइनल प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन, रामदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सिफर्ट
SRH vs KKR: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड और ईशान किशन पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, हैदराबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले में SRH vs KKR Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।







