Wednesday, February 18

IPL 2025: आज 27 मार्च (गुरुवार) को आईपीएल 2025 में 7वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के संस्करण का इस मैदान पर यह दूसरा मैच है। इससे पहले यहां पर SRH की टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 44 रनों से हराया था। चलिए आज के मैच से पहले इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

कैसी रहने वाली है पिच :-

हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्‍टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों के वजाए स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद जरूर ही मिलती है। वहीं इस मैदान पर सभी तेज गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता है।

Sunrisers Hyderabad team
image source vis getty images

इसके अलावा अगर इस मैदान पर एक बार बल्लेबाजों की नजरें जम जाती है तो वह आसानी से यहां पर बड़े-बड़े शॉट खेलता है। जबकि बीच के ओवरों में यहां पर स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। इस बीच पर यहां पर हमेशा ही एक बड़ा स्कोर देखने को मिलता है।

कैसा रहेगा आज मौसम :-

Lucknow Supergiants
Lucknow Supergiants

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 27 मार्च को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके अलावा यहां पर मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा। जिसके चलते हुए यहां पर सभी खिलाड़ियों को गर्मी से ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है। वहीं आज बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :-

सनराइजर्स हैदराबाद :- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स :- मिचेल मार्श, एडन माक्ररम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वॉड :-

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, सचिन बेबी, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम जम्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर और अनिकेत वर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमार जोसेफ और प्रिंस यादव।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version