Saturday, June 20

SRH vs PBKS मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।

IPL 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस से पहले SRH vs PBKS Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, , क्योंकि पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है ।

एक तरफ पंजाब किंग्स इस सीजन में 9 मुक़ाबले में 6 में जीत हासिल करने में कामयाब रही है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। इस साल टीम शानदार लय में है।

तो वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मैचों में से 6 में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 240 और दूसरी पारी में 222 रन बने थे।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

SRH vs PBKS Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद की फाइनल प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को फिर से मौक़ा दिया गया है।

SRH vs PBKS Playing XI: पंजाब किंग्स की फाइनल प्लेइंग XI

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान

 इस मुकाबले में भी टीम में शशांक सिंह की वापसी हुई है।

SRH vs PBKS: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन और ट्रैविस हेड पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मुकाबले में SRH vs PBKS Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version