Saturday, June 20

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेज करना फायदेमंद माना जा रहा है।

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (RR) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

SRH vs RR: टॉस किसने जीता और क्या लिया फैसला

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस के बाद कहा कि यहां पर टोटल डिफेंड करना काफी मुश्किल होता है इसलिए पहले गेंदबाजी करना सही रहेगा। यहां पर ड्यू की वजह से चेस करना आसान होता है इसलिए यह फैसला लिया।

वहीं ईशान किशन ने कहा कि वो भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते क्योंकि यहां चेस करना आसान होता है लेकिन अब वो बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने को देखेंगे।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की अपडेटेड पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पिछले कुछ समय से बैटिंग फ्रेंडली नहीं रही है। यहां पर कुछ सालों पहले तक फ्लैट विकेट मिलती हैं जिसमें बल्लेबाजी बहुत आसान होती थी, लेकिन आज काफी स्लगिश विकेट मिली है, जिससे बड़े रन देखने को नहीं मिल मिलेंगे।

यहां पर ब्लैक सॉइल की विकेट यूज होती है, जिसमें बाउंस और कैरी कम होता है। पावरप्ले के बाद गेंद विकेट में फंसकर आएगी जिससे बड़े शॉट्स लगाना मुश्किल होगा और यहां की बड़ी स्क्वायर बाउंड्री की वजह से बल्लेबाजों के लिए और परेशानी आने वाली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में यहां खेले गए 1 मैच में से 1 बार चेस करने वाली टीम ने जीता हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला माना जा रहा है।

SRH vs RR: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

मैच में क्या रह सकता है खास?

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच को देखते हुए यह मुकाबला संतुलित रहने की उम्मीद है, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। क्योंकि सेकंड इनिंग्स में बॉल और अच्छे से बल्ले पर आती हैं।

अगर RR के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट निकालते हैं, तो वे मैच पर पकड़ बना सकते हैं। वहीं SRH की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी ताकि अपनी कमजोर गेंदबाजों को डिफेंड करने के लिए अच्छा टोटल मिल सकें।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version