IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में बीते मंगलवार 16 दिसंबर को हुआ था। वहीं इस बार हुई इस छोटी नीलामी में सभी टीमों ने अपने-अपने संयोजन के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदा है। इसी के चलते हुए इस बार 5 बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने भी अपनी जरूरत के अनुसार ही खिलाड़ियों को खरीदा है। वहीं इस बार मिनी ऑक्शन से पहले ही चेन्नई की टीम ने रिकॉर्ड ट्रेड डील में संजू सैमसन को हासिल किया था। आइए इस बार हुए मिनी ऑक्शन के बाद CSK की पूरी टीम पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
CSK की टीम के लिए ऐसी रही है आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन :-
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 43.40 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। वहीं इस बार चेन्नई की टीम ने युवा खिलाड़ियों पर खूब पैसे खर्च किए हैं। क्यूंकि इस टीम ने युवा कार्तिक शर्मा को इस बार 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

जबकि प्रशांत वीर को भी इस टीम ने इतने ही पैसों में अपने साथ जोड़ा है। इसके बाद चेन्नई की टीम ने राहुल चाहर के लिए 5.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जबकि बाद में चेन्नई की टीम ने दूसरी बार की बोली में सरफराज खान को भी 75 लाख खर्च करके अपने साथ जोड़ लिया था।
आईपीएल 2026 ऑक्शन के बाद ऐसा है CSK का पूरा दल :-
CSK द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी : अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन (RR से ट्रेड), रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल।
CSK टीम ने नीलामी में खरीदे खिलाड़ी : सरफराज खान (75 लाख), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़), प्रशांत वीर (14.20 करोड़), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़), अमन खान (40 लाख), जैक एडवर्ड्स (1.60 करोड़), अकील होसेन (2 करोड़), राहुल चाहर (5.2 करोड़), मैट हेनरी (2 करोड़)
आईपीएल 2026 सीजन में ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन :-

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार के आगामी सीजन में एलिस, ब्रेविस, अकील और हेनरी के रूप में विदेशी खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। इसके अलावा चेन्नई की तरफ से सैमसन और गायकवाड़ बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में दिखाई दे सकते हैं। जबकि इस बार यह टीम शिवम दुबे को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।
CSK की संभावित एकादश : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, अकील होसेन, खलील अहमद और मैट हेनरी।
IPL 2025 में बेहद खराब था CSK का प्रदर्शन :-
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आईपीएल 2025 का सीजन काफी खराब रहा था। क्यूंकि तब यह टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में काफी विफल रही थी। वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में CSK की टीम ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ अपनी शानदार शुरुआत की थी।

वहीं इसके बाद फिर चेन्नई की टीम ने बचे हुए 13 में से 10 मैच को गंवा दिया था। इसके अलावा CSK टीम के नियमित कप्तान गायकवाड़ चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। तब इस टीम की कप्तानी धोनी करते हुए दिखाई दिए थे। जबकि पिछले सीजन में यह टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

