IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन साल 2026 में खेला जाएगा। इसको लेकर अभी से ही सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अब अगले सीजन से पहले होने वाले मिनी प्लेयर ऑक्शन को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान भी कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिलीज किए हैं। उन्होंने अपने कुल 12 खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड से बाहर कर दिया है।
इसके अलावा अन्य टीमों ने भी कुछ इसी तरह के फैसले लिए हैं। जबकि इस मिनी प्लेयर ऑक्शन से पहले कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रिलीज किए गए हैं। जिनको लेकर किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। तभी तो उन फ्रेंचाइजियों ने अपने इस फैसले से सभी को चौंका दिया है। आइए आज हम आपको उन 5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रिलीज होना किसी चौंकाने वाले फैसले से कम नहीं रहा है।
1. मथीशा पथिराना :-
आईपीएल की लीग में मथीशा पथिराना जब चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे तो तब सभी को पूरी उम्मीद थी कि वह लंबे समय तक इस टीम के स्क्वाड में रहने वाले हैं। वहीं इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज का गेंदबाजी एक्शन लगभग लसिथ मलिंगा की तरह है। वहीं डेथ ओवर्स में उनकी बॉलिंग का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा है।

इसके अलावा सीएसके ने साल 2025 के सीजन से पहले हुए मेगा प्लेयर ऑक्शन को लेकर मथीशा पथिराना को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन उनका प्रदर्शन पिछले सीजन में कुछ खास देखने को नहीं मिला था। तब वह 10.13 के इकॉनमी रेट के साथ सिर्फ 13 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। इसके चलते हुए ही उनको अब चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज करने के अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है।
2. रचिन रवींद्र :-
कीवी सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र पिछले 2 सीजन से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन अब उनको अगले सीजन से पहले सीएसके फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।

उन्होंने साल 2024 में आईपीएल में डेब्यू किया था। तब उन्होंने 160.86 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 222 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद वह अपनी इस शानदार फॉर्म को पिछले सीजन में बरकरार नहीं रख पाए थे। इसके चलते हुए उनको बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
3. आंद्रे रसेल :-
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था। इससे पहले इस टीम ने 3 आईपीएल की ट्रॉफी भी जीती हैं। लेकिन अब अगले सीजन से पहले केकेआर की टीम ने अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी और मैच विनर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया है।

वहीं इस फ्रेंचाइजी का यह फैसला अभी तक का सबसे चौंकाने वाला रहा है। क्यूंकि वह पिछले 12 सीजन से केकेआर की स्क्वाड का हिस्सा थे। इसके चलते हुए अब वह साल 2014 के बाद पहली बार ऑक्शन में दिखाई देंगे।
4. जोश इंग्लिश :-
आईपीएल 2025 के सीजन में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। पिछले सीजन में वह अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर की भूमिका में दिखाई दिए थे।

तब उन्होंने इस भूमिका को बखूबी निभाया भी था। उस सीजन में उन्होंने 11 पारियों में खेलते हुए 278 रन बनाए थे। लेकिन अब उनके उस शानदार प्रदर्शन के बाद भी पंजाब किंग्स ने अगले सीजन से पहले जोश इंग्लिश को रिलीज करते हुए सभी को चौंका दिया है।
5. रवि बिश्नोई :-

इस मौजूदा समय में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की गिनती प्रतिभाशाली लेग स्पिन गेंदबाजों में की जाती है। तभी तो लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने साल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बिश्नोई को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन तब पिछले सीजन में बिश्नोई का गेंद से कोई खास प्रदर्शन नहीं देखने को मिला था। इसके चलते हुए ही अब उनको लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने रिलीज करने का फैसला लिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







