IPL Records: इस समय आईपीएल का 18वां संस्करण खेला जा रहा है। इससे पहले इस लीग के 17 संस्करण खेले जा चुके हैं। वहीं अभी तक इस लीग में हमें खेल के हर विभाग में कई बड़े रिकॉर्ड्स देखने को भी मिले हैं। लेकिन इस बीच अभी तक कुछ चुनिंदा बल्लेबाज ही एक टीम के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बना पाए हैं। वहीं आज हम उन बल्लेबाजों के बारे में भी बताने जा रहे हैं जिन्होंने 2 या उससे अधिक टीमों के खिलाफ 1000+ रन बनाए हैं।

विराट कोहली :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस समय IPL में रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 टीमों के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 32 पारियों में खेलते हुए 37.61 की बल्लेबाजी औसत और 126.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,053 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इसके अलावा भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी आईपीएल में 29 मैचों में खेलते हुए 50.33 की बल्लेबाजी औसत से 1057 रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने केकेआर की टीम के खिलाफ आईपीएल में खेलते हुए 1021 रन भी बनाए हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ भी विराट कोहली ने आईपीएल में खेलते हुए कुल 1,030 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा :-

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट के कप्तान और मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ 1000 से अधिक रन बना चुके हैं। इस बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ अभी तक कुल 35 मैच खेले हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 32.31 की बल्लेबाजी औसत और 132.56 की स्ट्राइक रेट से 1,034 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा ने केकेआर की टीम के खिलाफ भी 34 पारियों में खेलते हुए 39.63 की बल्लेबाजी औसत और 128.14 की स्ट्राइक रेट से 1,070 रन बनाए हैं।

डेविड वार्नर :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी आईपीएल में 2 टीमों के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने केकेआर की टीम के खिलाफ आईपीएल में 28 पारियों में 43.72 की बल्लेबाजी औसत और 145.15 की स्ट्राइक रेट से 1,093 रन बनाए हैं।

David Warner
David Warner

इस दौरान हमें इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ भी आईपीएल में 26 पारियां खेली हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 9.30 की बल्लेबाजी औसत और 144.27 की स्ट्राइक रेट से 1,134 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 13 अर्धशतक भी लगाए हैं।

शिखर धवन :-

आईपीएल के इतिहास में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने केवल CSK की टीम के खिलाफ ही 1,000 से अधिक रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 29 पारियां खेली थी। इन पारियों में खेलते हुए उन्होंने 44.04 की बल्लेबाजी औसत और 131.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,057 रन बनाए थे।

Shikhar Dhawan
image source via getty images

वहीं इस बीच हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने केकेआर की टीम के खिलाफ 907 रन और MI के खिलाफ 901 रन बनाए थे। वहीं इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि शिखर धवन अब आईपीएल से सन्यास ले चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version