IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है। वहीं इस आईपीएल सीजन में सभी बल्लेबाजों के चौकों-छक्कों और रिकॉर्ड के बीच कुछ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। इनमें इस बार ज्यादातर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। चलिए ऐसे में आईपीएल 2025 के सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. प्रसिद्ध कृष्णा :-
आईपीएल 2025 के सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पहले पायदान पर गुजरात टाइटंस टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में कुल 15 मैचों में 19.52 की गेंदबाजी औसत और 8.27 की इकॉनमी से कुल 25 विकेट लिए हैं।

इस दौरान उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया था। वहीं इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। इस आईपीएल सीजन में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पर्पल कैप पर भी कब्जा किया।
2. नूर अहमद :-
इस मामले में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के प्रमुख स्पिनर नूर अहमद रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने कुल 14 मैच खेलते हुए 17.00 की गेंदबाजी औसत और 8.16 की इकॉनमी से कुल 24 विकेट लिए थे।

इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था। इस बीच उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुल 408 रन खर्च किए और उनकी स्ट्राइक रेट 12.50 की रही थी।
3. ट्रेंट बोल्ट :-
इस मामले में तीसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम आता है। इस सीजन में उन्होंने 16 मैचों में खेलते हुए 23.50 की गेंदबाजी औसत और 8.66 की इकॉनमी से कुल 22 विकेट लिए थे।

इस बीच उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। इस आईपीएल सीजन में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुल 517 रन खर्च किए और उनकी स्ट्राइक रेट 15.72 की रही है।
4. जोश हेजलवुड :-
इस सूचि में चौथे पायदान पर आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आते हैं। इस सीजन में उन्होंने 12 मैच में खेलते हुए 17.54 की गेंदबाजी औसत और 8.77 की इकॉनमी से कुल 22 विकेट अपने नाम किए।

इसके अलावा इस दौरान उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। वहीं इस सीजन में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुल 332 रन खर्च किए। जबकि इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 11.42 की रही है।
5. अर्शदीप सिंह :-
इस आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वालों के मामले में पांचवें स्थान पर पंजाब किंग्स के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आता है। क्यूंकि इस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में खेलते हुए 24.66 की गेंदबाजी औसत और 8.88 की इकॉनमी से कुल 21 विकेट लिए थे।

वहीं इस सीजन में वह एक बार भी 4 या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था। इस सीजन में उन्होंने कुल 518 रन खर्च किए और उनकी स्ट्राइक रेट भी 16.66 की रही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







