IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में बीते मंगलवार 16 दिसंबर को हुआ था। तभी तो आगामी सीजन के लिए हुए इस मिनी ऑक्शन में आईपीएल इतिहास की सबसे मजूबत टीमों में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी अपने संयोजन के हिसाब खिलाड़ियों को खरीदकर अपने दल में शामिल किया है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में यह टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। आइए अब ऐसे में इस मिनी ऑक्शन के बाद केकेआर की पूरी टीम पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

केकेआर ने विदेशी खिलाड़ियों पर खूब खर्च किए हैं पैसे :-

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के पास इस बार पर्स में सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये बचे हुए थे। तभी तो उन्होंने इस बार ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके चलते हुए वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

इसके बाद केकेआर की टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए भी 9.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। इसके अलावा इस बार मिनी ऑक्शन में केकेआर की टीम ने मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके चलते हुए इस बार यह टीम काफी मजबूत भी दिखाई दे रही है।

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद कुछ ऐसा है KKR का पूरा दल :-

केकेआर के रिटेन खिलाड़ी : अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

केकेआर ने नीलामी में खरीदे खिलाड़ी : राहुल त्रिपाठी (75 लाख), फिन एलन (2 करोड़), तेजस्वी (3 करोड़), टिम सीफर्ट (1.50 करोड़), कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़), सार्थक रंजन (30 लाख), दक्ष कामरा (30 लाख), रचिन रवींद्र (2 करोड़), प्रशांत सोलंकी (30 लाख), मथीशा पथिराना (18 करोड़), कार्तिक त्यागी (30 लाख), मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़), आकाश दीप (1 करोड़)

आईपीएल 2026 सीजन में ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन :-

Cameron Green
Cameron Green

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस बार सुनील नरेन, पॉवेल, ग्रीन और पथिराना के रूप में 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है। जबकि इस बार मनीष पांडे को यह टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा केकेआर के पास वैभव और हर्षित के रूप में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज भी हैं।

केकेआर की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और मथीशा पथीराना।

IPL 2025 में कुछ खास नहीं था KKR का प्रदर्शन :-

आईपीएल 2024 के सीजन में केकेआर की टीम आईपीएल की विजेता बनीं थी। जबकि पिछले सीजन यह टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी। क्यूंकि इस टीम ने हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी और आखिर तक अपनी लय को हासिल नहीं कर पाई थी।

Kolkata Knight Riders
image source : X

आईपीएल 2025 के सीजन में केकेआर की टीम ने कुल खेले 14 मैचों में से केवल 5 ही जीते थे। जबकि उस सीजन में केकेआर की टीम को 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा पिछले सीजन उसके 2 मैच रद्द भी हो गए थे। आईपीएल 2025 के सीजन में यह टीम रहाणे के नेतृत्व में 12 अंकों (-0.305) के साथ आठवें स्थान पर रही थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version