Wednesday, March 11

IPL AUCTION 2026: आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा। इस नीलामी के लिए 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था, जिनमें से 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार भी कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होगी, जबकि कई अंडररेटेड खिलाड़ियों को भी खरीदा जा सकता है। कैमरन ग्रीन ऑक्शन 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको IPL ऑक्शन 2026 में सबसे महंगे ख़रीदे जाने वाले पांच खिलाड़ी के बारे में बताएंगे।

इस बार के ऑक्शन में बिकने वाले 5 सबसे महँगे खिलाड़ी

5. लियाम लिविंगस्टोन- SRH- 13 करोड़

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2026 एक्सीलेरेटेड ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने जमकर बोली लगाई। इसके साथ इनपर बहुत सी टीमों ने बोली लगाए पर SRH ने उन्हें अंत में 13 करोड़ में खरीदा।

4. प्रशांत वीर- CSK- 14.20 करोड़

उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रशांत वीर पर इस मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने जमकर बोली लगाई। अंततः चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

3. कार्तिक शर्मा- CSK- 14.20 करोड़

विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। वह घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए बोली लगाई थी। आख़िरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

2. मथीशा पथिराना- KKR- 18 करोड़

मथीशा पथिराना ने आईपीएल में 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था। उनके गेंदबाजी एक्शन की वजह से उन्हें “बेबी मलिंगा” भी कहा जाने लगा। अब तक पथिराना आईपीएल में 32 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 21.62 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। हालांकि, उनका इकॉनमी रेट ज्यादा बेहतर नहीं रहा है और यह 8.68 का है। साल 2026 में केकेआर की टीम में शामिल हुए पथिराना।

1. कैमरन ग्रीन- KKR- 25.20 करोड़

आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कड़ी बिडिंग के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें खरीदने में सफल रही। इस तरह, कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version