Thursday, June 18

उत्तर प्रदेश के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को डोमेस्टिक क्रिकेट और ऐज ग्रुप टूर्नामेंट में सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है। दांये हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से इस खेल में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही ऐज ग्रुप और सीनियर टीम तक का सफर तय कर लिया है।

प्रशांत ने अक्टूबर 2023 में तमिलनाडु के खिलाफ देहरादून में उत्तर प्रदेश के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था। इससे बाद उन्होंने इसी साल में ओडिशा के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू भी कर लिया हैं।

प्रशांत वीर व्यक्तिगत जानकारी ( Prashant Veer Personal Information)

Prashant Veer Profile: Age, Height, Teams ,Career And Stats
Prashant Veer Profile: Age, Height, Teams ,Career And Stats

पूरा नाम: प्रशांत वीर

जन्म: 24 नवंबर 2005 (अमेठी, उत्तर प्रदेश)

उम्र: 20 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट -हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट -आर्म ऑफब्रेक

भूमिका: ऑलराउंडर

टीमें: उत्तर प्रदेश, नोएडा सुपर किंग

क्रिकेट खेलने के लिए अमेठी छोड़ ग्रेटर नोएडा में आकर बसे

प्रशांत वीर का जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुआ था। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था, जिसके चलते वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने शहर को छोड़कर ग्रेटर नोएडा चले आए थे, जहाँ उनके अंदर कुछ कर गुजरने की ललक थी। उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें 18 साल की उम्र में ही उत्तर प्रदेश के लिए टी20 डेब्यू करने का मौका मिला था। इस ऑलराउंडर ने घरेलू टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके चलते उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था।

प्रशांत को उसके बाद ड्रॉप कर दिया गया लेकिन यूपी टी20 लीग में उन्होंने कई अच्छी पारियां खेली थी जिसके चलते उनका नाम दोबारा से चर्चा में आया था और उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने का भी मौका मिला था। ऑलराउंडर ने अपने गेम में लगातार सुधार किया और उसके बाद उन्हें इसी साल फर्स्ट क्लास में न सिर्फ डेब्यू करने का मौका मिला, बल्कि उसके बाद उन्हें एज ग्रुप क्रिकेट में भी खेलने का मौका मिला, जहाँ उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत को 14.20 करोड़ में ख़रीदा

आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले उन्हें कई टीमों ने ट्रायल के लिए भी बुलाया था और वहाँ 20 वर्षीय ऑलराउंडर ने काफी प्रभावित किया है। इस बार उनकी आईपीएल ऑक्शन में बोली भी लग सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रविंद्र जडेजा के जाने के बाद से उनका विकल्प तलाश रही है और वह अभी युवा भी हैं। वह लोअर ऑर्डर में एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत को 14.20 करोड़ में ख़रीदा। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं।

प्रशांत वीर करियर टाइमलाइन (Prashant Veer Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: उत्तर प्रदेश के लिए ओडिशा के खिलाफ, (25-28 नवंबर 2025)

लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: उत्तर प्रदेश बनाम तमिलनाडु, (17 अक्टूबर 2023)

प्रशांत वीर बैटिंग आंकड़े (Prashant Veer Batting Stats)

Format Matches Innings Runs Average Strike Rate 50s 100s
FC 2 2 7 3.50 17.50 0 0
T20s 3 1 0 0.00 0.00 0 0

प्रशांत वीर बॉलिंग आँकड़े (Prashant Veer Bowling Stats)

Format Matches Innings Wickets Average Strike Rate Economy 5w 10w
FC 2 4 2 14.00 39.5 2.12 0 0
T20s 3 3 4 12.50 12.0 6.25 0 0

खेलने का अंदाज और विशेषता

प्रशांत वीर अपने स्वाभाविक टाइमिंग और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दांये हाथ के इस ऑलराउंडर ने अपनी बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखाया हैं और साथ ही स्पिन गेंदबाजी से भी सभी को काफी इम्प्रेस किया हैं। वह नई गेंद पर धैर्य के साथ खेलते हैं और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और अच्छा करने की भूख उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना सकती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version