Tuesday, March 10

राजस्थान के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा देश के उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिर मानसिकता से अंडर-19 के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

कार्तिक ने कम उम्र में ही अंडर-16 और अंडर-19 टीम से राजस्थान की सीनियर टीम तक का सफर तय कर लिया है। कार्तिक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं क्योंकि डोमेस्टिक क्रिकेट में वो लगातार रन बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा?

कार्तिक शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी (Kartik Sharma Personal Information)

Kartik Sharma Profile: Age, Height, Career And Stats
Kartik Sharma Profile: Age, Height, Career And Stats

पूरा नाम: कार्तिक शर्मा

जन्म: 26 अप्रैल 2006 (राजस्थान)

उम्र: 19 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल:

भूमिका: विकेटकीपर बल्लेबाज

हाइट: 5 फ़ीट 9 इंच

टीमें: राजस्थान

फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए डेब्यू में लगाया शतक

कार्तिक शर्मा का जन्म 26 अप्रैल 2006 को राजस्थान में हुआ था। उनके पास शुरू से ही टैलेंट था, जिसको उन्होंने छोटी उम्र में ही दिखा दिया था। उन्हें कम उम्र में ही राजस्थान की टीम में खेलने का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट में उन्हें 2024 में डेब्यू करने का मौका मिला था। उन्होंने फर्स्ट क्लास के डेब्यू मैच में ही शतक लगाया था।

फर्स्ट क्लास में शानदार डेब्यू को देखते हुए उन्हें लिस्ट ए में भी जगह दी गई और उसमें भी डेब्यू मैच में शतक लगा दिया। कार्तिक को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। उन्होंने ट्रायल में CSK मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया था, जिसके चलते चेन्नई ने उन्हें टीम में भी शामिल कर लिया था।

चेन्नई में शामिल हुए कार्तिक

चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके टैलेंट और पोटेंशियल को देखते हुए उन्हें आईपीएल 2025 में टीम के साथ रखा था और उन्हें स्क्वाड में भी इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में लेना चाहती थी, लेकिन कार्तिक ने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं किया था, इसलिए CSK उन्हें नहीं ले पाई थी। कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में ख़रीदा हैं। वो आईपीएल इतिहास के जॉइंट सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं।

कार्तिक शर्मा करियर टाइमलाइन (Kartik Sharma Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: राजस्थान की ओर से बनाम उत्तराखंड – 13 से 16 नवंबर 2024

लिस्ट A डेब्यू: राजस्थान की और से बनाम मुंबई – 21 दिसंबर 2024

टी20 डेब्यू: राजस्थान बनाम बिहार – 23 नवंबर 2024

खेलने का अंदाज और विशेषता

कार्तिक शर्मा अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दांये हाथ के इस विकेटकीपर की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

कार्तिक शर्मा बैटिंग आंकड़े (Kartik Sharma Batting Stats)

Format Matches Innings Runs Average 50s 100s Highest Score
FC 7 10 359 35.90 0 2 139
List A 9 8 445 55.62 2 2 123
T20s 7 6 201 33.50 2 0 58

कार्तिक शर्मा बोलिंग आंकड़े (Kartik Sharma Bowling Stats)

Format Matches Average Wickets Strike Rate Economy 5w 10w
FC 7
List A 9
T20s 7

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version