Tuesday, March 10

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी देश के सबसे प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों में से हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी स्विंग और सीम से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। उन्होंने इसी के चलते घरेलू क्रिकेट में जगह बना ली है।

नबी ने 2018 में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था और उसके बाद से वह हर फॉर्मेट में अपना जौहर दिखा रहे हैं। आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में ख़रीदा हैं।

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Auqib Nabi Profile: Teams, Stats And Career Timeline
Auqib Nabi Profile: Teams, Stats And Career Timeline

पूरा नाम: आकिब नबी

जन्म: 4 नवंबर 1996 (जम्मू कश्मीर, इंडिया)

उम्र: 29 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट-आर्म मीडियम फास्ट

भूमिका: तेज गेंदबाज

टीमें: जम्मू कश्मीर, नॉर्थ जोन

आईपीएल 2026 में लग सकती हैं नबी पर बोली

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था, जिसमें से 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और उसमें जम्मू कश्मीर से आने वाले आकिब नबी भी शामिल हैं। इस ऑक्शन में वह बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन उनकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। हो भी क्यों न, पिछले कुछ सालों में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया है।

2018 में किया था लिस्ट ए डेब्यू

आकिब नबी का जन्म जम्मू कश्मीर में हुआ था। उन्हें 2018 में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला और उसके बाद धीरे-धीरे अपनी प्रतिभा को दिखाना शुरू किया। उन्हें अपने आप को एक शानदार बॉलर बनाने में कुछ समय जरूर लगा, लेकिन अब वह अपने करियर के पीक में हैं और साल दर साल लगातार अपने प्रदर्शन से रिकॉर्ड्स तोड़ रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में न सिर्फ उन्होंने बल्कि जम्मू कश्मीर की टीम ने भी काफी अच्छा खेल दिखाया है। वह लगातार बड़ी टीमों को हरा रही है। पिछले साल आकिब ने रणजी ट्रॉफी में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विकेट लेकर यह बताया था कि उन्हें सिर्फ मौका मिलने की देर है और वह इंटरनेशनल लेवल पर भी अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने उस मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और उसके चलते ही जम्मू ने मुंबई को पहली बार रेड बॉल के इतिहास में धूल चटाई थी।

नबी ने तीनों फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से किया हैं इम्प्रेस

आकिब ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 19.98 की एवरेज और 41 के स्ट्राइक रेट से 125 विकेट लिए हैं। यही नहीं, लिस्ट ए में 29 मैचों में 28.88 की औसत से 42 विकेट और टी20 में 34 मैचों में 21.81 की एवरेज से 43 विकेट अपने नाम किए हैं।

नबी नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और अब उन्होंने अपने खेल में कई और विविधताएं जोड़ी हैं। उन्होंने अपनी यॉर्कर और स्लोअर बॉल पर भी काफी काम किया है और उसका नतीजा भी दिख रहा है कि वह अब डेथ ओवरों में भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। यही नहीं, आकिब ने अपनी बल्लेबाजी में भी सुधार किया है और वह लोअर ऑर्डर में कुछ बड़ी हिट्स भी लगा सकते हैं।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: नहीं हुआ

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: जम्मू कश्मीर की तरफ से बनाम झारखंड, रांची (3 से 6 दिसंबर 2020)

लिस्ट A डेब्यू: जम्मू कश्मीर बनाम हरियाणा, चेन्नई (23 सितंबर 2018)

टी20 डेब्यू: जम्मू कश्मीर बनाम झारखंड, सूरत – 11 फरवरी 2019

खेलने का अंदाज और विशेषता

आकिब नबी जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज हैं, जो नई गेंद से काफी अच्छी स्विंग और सीम कराने की क्षमता रखते हैं और साथ ही पुरानी गेंद से स्लोअर बॉल और यॉर्कर डालने में भी महारत हासिल है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका इस बार ऑक्शन में बिकना तय लग रहा है।

आकिब नबी बॉलिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
FC 36 59 5156 2498 125 7/24 10/53 19.98 2.90 41.2 5 12 3
List A 29 29 1434 1213 42 4/39 4/39 28.88 5.07 34.1 2 0 0
T20s 34 34 727 938 43 4/16 4/16 21.81 7.74 16.9 2 0 0

आकिब नबी बैटिंग आँकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
FC 36 51 5 870 55 18.91 1567 55.52 0 1 95 29 6 0
List A 29 24 7 351 45* 20.64 360 97.50 0 0 19 21 3 0
T20s 34 17 4 141 32 10.84 132 106.81 0 0 4 10 10 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version