Tuesday, March 10

आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होना है। इस नीलामी के लिए 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था और उनमें से 369 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस बार भी कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होगी, जबकि कई अंडररेटेड प्लेयर्स को भी खरीदा जा सकता है। कैमरन ग्रीन और लियम लिविंगस्टोन इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे हैं।

आईपीएल इतिहास के साल दर साल सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

साल 2026- कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़) – KKR

Cameron Green
Cameron Green

आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में कोलकाता नाईट राइडर्स ने ख़रीदा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लगातार बिडिंग के बाद वो खरीदने में सफल हुई हैं। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा हैं।

साल 2025- ऋषभ पंत (27 करोड़) – LSG

Rishabh Pant
Rishabh Pant

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा था। वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। हालाँकि उनके ऊपर एलएसजी ने जितना भरोसा दिखाया था, वह उस पर खरे नहीं उतर सके थे।

साल 2024- मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) – KKR

Mitchell Starc
Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में 24.75 करोड़ में खरीदा था। शुरुआती कुछ मुकाबले उनके अच्छे नहीं गए थे, लेकिन जिस काम के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था, वह उन्होंने बखूबी करके दिखाया था। उन्होंने नॉकआउट मैचों में धारदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर को ट्रॉफी जिताई थी।

साल 2023- सैम करन (18.5 करोड़) – PBKS

Sam Curran
Sam Curran

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन साल 2023 के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को खिताब जिताकर ला रहे थे और वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे, जिसके चलते उन्हें पंजाब ने 18.5 करोड़ में खरीदा था। हालाँकि उनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था।

साल 2022- ईशान किशन (15.25 करोड़) – MI

Ishan Kishan
Ishan Kishan

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा था। उस साल उनका प्रदर्शन काफी औसत रहा था और ज्यादातर मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा था।

साल 2021- क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) – RR

Chris Morris
Chris Morris

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तो शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बल्लेबाजी में वह फ्लॉप रहे थे।

साल 2020- पैट कमिंस (15.5 करोड़) – KKR

Pat Cummins
Pat Cummins

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस हमेशा से ऑक्शन में काफी डिमांड में रहते हैं, क्योंकि वह शानदार गेंदबाज तो हैं ही, साथ में बल्ले से भी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और कई मैच जिता भी चुके हैं। इसलिए उन्हें हमेशा हाई प्राइस में खरीदा जाता है। कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2020 में 15.5 करोड़ में खरीदा था। उस सीजन उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था।

साल 2019- जयदेव उनादकट, वरुण चक्रवर्ती (8.4 करोड़) – RR, PBKS

Jaydev Unadkat & Varun Chakravarty
Jaydev Unadkat & Varun Chakravarty

साल 2019 में एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों को एक ही प्राइस में खरीदा गया था। जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने, जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा था। जयदेव का सीजन अच्छा नहीं गया था, जबकि वरुण को ज्यादा मौके नहीं मिले थे और जो मिले भी थे, उनमें वह अच्छा नहीं कर पाए थे।

साल 2018- बेन स्टोक्स (12.5 करोड़) – RR

Ben Stokes
Ben Stokes

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने 2017 के सीजन में अपने बल्ले और गेंद से धूम मचाते हुए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीता था, लेकिन इस सीजन वह बुरी तरह फ्लॉप हुए थे।

साल 2017- बेन स्टोक्स (14.5 करोड़) – RPS

Ben Stokes
Ben Stokes

बेन स्टोक्स को साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से उस कीमत को सही साबित करके दिखाया था। वह उस साल मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बने थे। उनके प्रदर्शन के चलते ही आरपीएस फाइनल खेलने में सफल हुई थी।

साल 2016- शेन वॉटसन (9.5 करोड़) – RCB

Shane Watson
Shane Watson

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन को आरसीबी ने 9.5 करोड़ में खरीदा था। उनका वह सीजन ठीक-ठाक ही रहा था, क्योंकि उन्होंने लीग मुकाबलों में अच्छा किया था, लेकिन फाइनल में बेन कटिंग ने उनकी धुनाई की थी और बैंगलोर को अंत में वही रन भारी पड़ गए थे, जिससे वे खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाए थे।

साल 2015- युवराज सिंह (16 करोड़) – DC

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन भी वह मोस्ट एक्सपेंसिव प्लेयर थे, लेकिन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था, जिसके चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इस बार भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।

साल 2014- युवराज सिंह (14 करोड़) – RCB

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

युवराज सिंह को साल 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 करोड़ में खरीदा था। वह डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके चलते आरसीबी ने उनके ऊपर दांव लगाया था, लेकिन वह बिल्कुल गलत साबित हुआ और वह उस सीजन फ्लॉप रहे थे, जिसके चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

साल 2013- ग्लेन मैक्सवेल ($1 मिलियन) – MI

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हमेशा से टी20 क्रिकेट में बड़ा नाम रहे हैं। उन्हें लेने के लिए टीमों में बिडिंग वॉर चलती रहती है। मुंबई इंडियंस यंग टैलेंट को खोजने में सबसे आगे रहती है। इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा नाम न होने के बावजूद एमआई ने उन्हें $1 मिलियन में खरीदा था, लेकिन उन्हें उस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले थे।

साल 2012- रविंद्र जडेजा ($2 मिलियन) – CSK

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2012 में $2 मिलियन में खरीदा था। एमएस धोनी को जडेजा में हमेशा से पोटेंशियल दिखता था, और उसी वजह से उन्हें इतनी हाई प्राइस में खरीदा गया था। जडेजा का प्रदर्शन ठीक रहा था और उन्होंने गेंद और बल्ले से मैच जिताने में मदद की थी। आगे चलकर वह सीएसके के लेजेंड बने। साल 2023 में जडेजा ने चेन्नई को असंभव सा फाइनल जिताकर पांचवीं ट्रॉफी दिलाई थी।

साल 2011- गौतम गंभीर ($2.4 मिलियन) – KKR

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को साल 2011 में केकेआर ने $2.4 मिलियन में खरीदा था। उन पर दांव खेलना कोलकाता के लिए फायदेमंद साबित हुआ था। उन्होंने न सिर्फ टीम को प्लेऑफ तक पहुँचाया, बल्कि आगे चलकर दो खिताब भी जिताने में अहम भूमिका निभाई।

साल 2010- शेन बॉन्ड, कीरोन पोलार्ड ($750K) – KKR, MI

Shane Bond & Kieron Pollard
Shane Bond & Kieron Pollard

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें केकेआर ने $750K में खरीदा था। उसी साल मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के पावर हिटर कीरोन पोलार्ड को भी इसी रकम में खरीदा था। यह डील उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई, क्योंकि पोलार्ड की अहम भूमिका में एमआई ने 5 ट्रॉफियां जीतीं। उनके रिटायरमेंट के बाद से मुंबई अब तक कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

साल 2009- केविन पीटरसन, एंड्रू फ्लिंटॉफ ($1.55 मिलियन) – DC, CSK

Kevin Pietersen & Andrew Flintoff
Kevin Pietersen & Andrew Flintoff

इंग्लैंड के दो बेहतरीन खिलाड़ी केविन पीटरसन और एंड्रू फ्लिंटॉफ आईपीएल 2009 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। पीटरसन को दिल्ली ने, जबकि फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने $1.55 मिलियन में खरीदा था। फ्लिंटॉफ कुछ ही मुकाबले खेल पाए थे, जबकि पीटरसन ने अपना जलवा दिखाया था।

साल 2008- एमएस धोनी ($1.5 मिलियन) – CSK

MS Dhoni
MS Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कर्ता-धर्ता एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के पहले सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2008 में $1.5 मिलियन में खरीदा था। इसके बाद लगभग दो दशक बीतने वाले हैं और वह अब तक इस लीग में खेल रहे हैं, बल्कि अपनी टीम और लीग का चेहरा बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 5 खिताब अपने नाम किए हैं।

साल खिलाड़ी नीलामी कीमत
2008 एमएस धोनी $1.5 मिलियन
2009 केविन पीटरसन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ $1.55 मिलियन
2010 शेन बॉन्ड, कीरोन पोलार्ड $750K
2011 गौतम गंभीर $2.4 मिलियन
2012 रवींद्र जडेजा $2 मिलियन
2013 ग्लेन मैक्सवेल $1 मिलियन
2014 युवराज सिंह ₹14 करोड़
2015 युवराज सिंह ₹16 करोड़
2016 शेन वॉटसन ₹9.5 करोड़
2017 बेन स्टोक्स ₹14.5 करोड़
2018 बेन स्टोक्स ₹12.5 करोड़
2019 जयदेव उनादकट, वरुण चक्रवर्ती ₹8.4 करोड़
2020 पैट कमिंस ₹15.5 करोड़
2021 क्रिस मॉरिस ₹16.25 करोड़
2022 ईशान किशन ₹15.25 करोड़
2023 सैम करन ₹18.5 करोड़
2024 मिचेल स्टार्क ₹24.75 करोड़
2025 ऋषभ पंत ₹27 करोड़

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version