आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होना है। इस नीलामी के लिए 1350 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था और उनमें से 350 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस बार भी कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होगी, जबकि कई अंडररेटेड प्लेयर्स को भी खरीदा जा सकता है। कैमरन ग्रीन और लियम लिविंगस्टोन इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे हैं।

IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

1. साल 2025 – ऋषभ पंत (27 करोड़) – LSG

Rishabh Pant
Rishabh Pant

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा था। वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। हालाँकि उनके ऊपर एलएसजी ने जितना भरोसा दिखाया था, वह उस पर खरे नहीं उतर सके थे।

2. साल 2025- श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़) – PBKS

श्रेयस अय्यर को पिछले साल पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा था। उससे पिछले सीजन उनकी कप्तानी में केकेआर ने ट्रॉफी जीती थी, लेकिन उन्हें न तो क्रेडिट मिला और न ही ज्यादा पैसे मिल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अपना नाम ऑक्शन में डाला था।

पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ में खरीदा और उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम दस सालों के बाद फाइनल में पहुँची थी। हालाँकि वह खिताब नहीं जीत पाई थी।

3. साल 2026- कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़) – KKR

Cameron Green
Cameron Green

आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में कोलकाता नाईट राइडर्स ने ख़रीदा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लगातार बिडिंग के बाद वो खरीदने में सफल हुई हैं। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा हैं।

4. साल 2024 – मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) – KKR

Mitchell Starc
Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में 24.75 करोड़ में खरीदा था। शुरुआती कुछ मुकाबले उनके अच्छे नहीं गए थे, लेकिन जिस काम के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था, वह उन्होंने बखूबी करके दिखाया था। उन्होंने नॉकआउट मैचों में धारदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर को ट्रॉफी जिताई थी।

5. साल 2025- वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़) – KKR

वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, ताकि ऑक्शन में उन्हें कम प्राइस में खरीदा जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वेंकटेश को खरीदने में केकेआर का काफी बजट खर्च हो गया था। उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा तो गया, लेकिन वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके चलते उन्हें इस सीजन फिर से रिलीज कर दिया गया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version