आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होना है। इस नीलामी के लिए 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था और उनमें से 369 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
इस बार भी कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होगी, जबकि कई अंडररेटेड प्लेयर्स को भी खरीदा जा सकता है। कैमरन ग्रीन और लियम लिविंगस्टोन इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे हैं।
IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
1. साल 2026- कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़) – KKR

आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में कोलकाता नाईट राइडर्स ने ख़रीदा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लगातार बिडिंग के बाद वो खरीदने में सफल हुई हैं। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा हैं।
2. साल 2024 – मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) – KKR

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में 24.75 करोड़ में खरीदा था। शुरुआती कुछ मुकाबले उनके अच्छे नहीं गए थे, लेकिन जिस काम के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था, वह उन्होंने बखूबी करके दिखाया था। उन्होंने नॉकआउट मैचों में धारदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर को ट्रॉफी जिताई थी।
3. साल 2024- पैट कमिंस (20.50 करोड़)

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस हमेशा से ऑक्शन में काफी डिमांड में रहते हैं, क्योंकि वह शानदार गेंदबाज तो हैं ही, साथ में बल्ले से भी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और कई मैच जिता भी चुके हैं। इसलिए उन्हें हमेशा हाई प्राइस में खरीदा जाता है।
कमिंस को 2023 में वर्ल्ड कप हारकर करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में 20.50 करोड़ में खरीदा था। उस सीजन उनकी कप्तानी में एसआरएच फाइनल तक पहुँची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी। उन्होंने न सिर्फ कप्तानी से, बल्कि अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
4. साल 2023 – सैम करन (18.5 करोड़) – PBKS

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन साल 2023 के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को खिताब जिताकर ला रहे थे और वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे, जिसके चलते उन्हें पंजाब ने 18.5 करोड़ में खरीदा था। हालाँकि उनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था।
5. साल 2026- माथीसा पथिराना (18 करोड़) – KKR

श्रीलंका के तेज गेंदबाज माथीसा पथिराना को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में ख़रीदा हैं। उन्हें इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किया था। क्योंकि उनका प्रदर्शन लगातार डिप हो रहा था। हालाँकि अब वो नई फ्रैंचाइज़ी में खेलते हुए दिखाई देंगे। वो आईपीएल में खेलने वाले श्रीलंका के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।







