Most player of the match awards in ipl: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस लीग में बहुत से रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं। इस बार सबसे ज्याद ज्यादा किये जाने वाले खिलाड़ी फिर से मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
ये हैं आईपीएल में सबसे आधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब जीतने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
5. एमएस धोनी
एमएस धोनी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद CSK की टीम पर लगे दो साल के बैन के दौरान वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।
अब तक उन्होंने आईपीएल के 278 मैचों में 18 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीत चुके हैं। लेकिन बैन हटने के बाद में फिर CSK में लौट आए। आईपीएल 2026 में भी वे CSK की ओर से खेलते हुए एक बार फिर से नजर आएंगे। धोनी के रहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार ख़िताब जीत चुकी है।
4. विराट कोहली
विराट कोहली ने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और 18 साल से इस टीम के लिए खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 267 मैचों में 19 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड जीता है।
कोहली के पास एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है, खासकर अगर वह IPL 2026 में बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। कोहली के रहते हुए 2025 में पहली बार टाइटल भी जीत चुकी है।
3. रोहित शर्मा
इस में लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम मौजुदे हैं। उन्होंने IPL करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स से की थी, कुछ सालों के मुंबई इंडियंस से के लिए खेले।
रोहित शर्मा ने अब तक 272 मैचों में 21 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं। वह भी डिविलियर्स के रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब हैं ।
2. क्रिस गेल
क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल हैं। उन्होंने 2009 में IPL डेब्यू किया और 2021 तक खेलते हुए। गेल ने अपने करियर में 142 मैचों में 22 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड जीता है। वे IPL के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। फिलहाल इन्होने आईपीएल से संन्यास ले लिया हैं
1. एबी डिविलियर्स
इस लिस्ट में पहले नंबर पर एबी डिविलियर्स का मौजूद है। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स से शुरुआत की और बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। डिविलियर्स ने 184 मैचों में 25 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड जीत चके हैं, जो IPL इतिहास में सबसे आधिक बार है। फिलहाल इन्होने आईपीएल से संन्यास ले लिया हैं।

