वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने जड़ा प्लेऑफ का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक

हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के एक ओवर में 3 छक्के जड़े थे। पहले ही ओवर से 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने ताबड़तोड़ तेवर दिखा दिए थे। जिसके बाद उनके सामने जो भी आया उसकी उनकी जमकर धुनाई की।

सूर्यवंशी ने देखते ही देखते मात्र 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वो प्लेऑफ के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज पचासा लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

वैभव ने की रैना के रिकॉर्ड की बराबरी

प्लेऑफ के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज सुरेश रैना के नाम था। लेकिन वैभव ने उनके रिकॉर्ड को बराबर कर दिया है। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के लगाए थे।

प्लेऑफ में सभी तेज अर्धशतक

16 गेंद: वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2026

16 गेंद: सुरेश रैना बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2014

17 गेंद: एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2009

20 गेंद: एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस, 2012

21 गेंद: ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2013

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में न सिर्फ प्लेऑफ के इतिहास का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक जड़ा हैं बल्कि, एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 सिक्स लगाए। जिसके चलते उन्होंने क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉड भी ध्वस्त कर दिया। गेल ने साल 2012 में 61 छक्के लगाए थे। लेकिन इस साल सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी रिकॉर्ड तहस नहस कर दिए।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

63: वैभव सूर्यवंशी, 2026

59: क्रिस गेल, 2012

52: आंद्रे रसेल, 2019

51: क्रिस गेल, 2013

45: जॉस बटलर, 2022

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version