Monday, February 23

 

Google News Sports Digest HindiVirat Kohli: आईपीएल 2025 के आगामी सीजन में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम की कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभी हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम ने अपने कप्तान फॉफ डुप्लेसी को रिलीज कर दिया था। तभी तो इस बार ऑक्शन में उनको दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 2.00 Cr रुपए मे खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या विराट कोहली (Virat Kohli) फिर से आरसीबी की कप्तानी करने वाले है।

Virat Kohli की कप्तानी में आरसीबी का प्रदर्शन :-

भारतीय दिग्गज स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2013 से 2021 तक आरसीबी टीम की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में इस टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन उनकी कप्तानी में इस टीम ने कभी भी ट्रॉफी नहीं जीती।

Virat Kohli (IPL)
image source via getty images

भारतीय दिग्गज विराट (Virat Kohli) ने आईपीएल में खेलते हुए कुल 143 मैचों में कप्तानी की है। इन मुकाबलों में खेलते हुए इस टीम को 66 मैचों में जीत मिली। वहीं उनकी कप्तानी में टीम को 46% मैचों में जीत मिली। इसके अलावा वह (Virat Kohli) आरसीबी के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तान भी रहे हैं।

साल 2021 में विराट ने छोड़ी कप्तानी :-

IPL Retention: This foreign player shines in IPL retention, even the run machine is left behind, know the complete list
IPL Retention-Virat Kohli/Getty Images

आईपीएल 2025 के सीजन के बाद भारतीय दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। तब इसके बाद फॉफ डुप्लेसी टीम के कप्तान बने थे। इसके बाद एकबार फिर से साल 2023 के आईपीएल सीजन में विराट ने कुछ मैचों में कप्तानी की थी। लेकिन वह इस पूरे सीजन के लिए कप्तान नहीं बने थे।

क्या फिर से कप्तानी करेंगे विराट कोहली :-

आईपीएल 2025 के आगामी सीजन के लिए एक बार फिर से सवाल यह है कि क्या विराट कोहली (Virat Kohli) आरसीबी की कप्तानी करने वाले है। इस बार आरसीबी की टीम के पास कप्तानी कराने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। अब इस मामले में विराट कोहली का नाम सबसे आगे आता है। अगर इस बार विराट फिर से कप्तानी करते हैं तो यह आरसीबी टीम के लिए एक नई शुरुआत हो सकती है।

IPL Retention: This foreign player shines in IPL retention, even the run machine is left behind, know the complete list
IPL Retention-Virat Kohli RCB-21 Crore/Getty Images

इसके अलावा आईपीएल 2025 के आगामी सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली (Virat Kohli) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तानी करेंगे या नहीं। तभी तो सभी फैंस की उम्मीदें हमेशा विराट से जुड़ी रहती हैं। अब यदि वह फिर से टीम की कप्तानी करते हैं तो आरसीबी को एक नई दिशा मिल सकती है। लेकिन इस मामले में सब टीम और विराट पर निर्भर करेगा कि वे क्या फैसला करते हैं।

आरसीबी टीम में कप्तानी के दाबेदार :-

आईपीएल 2025 के आगामी सीजन में अगर विराट कोहली (Virat Kohli) कप्तान नहीं बनते हैं तो रजत पाटीदार का नाम टीम की कप्तानी के लिए सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है। तभी तो उनको इस बार कप्तान बनाया जा सकता है।

विराट कोहली आईपीएल में कितनी बार 5 से कम रन बनाकर आउट हुए हैं
image source via getty images

अभी हाल ही में समाप्त हुई SMAT में उन्होंने एमपी टीम की कप्तानी की थी। वहीं इस टीम के पास कप्तानी के लिए दूसरा ऑप्शन कुणाल पंड्या का नाम है। जिसको इस बार टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version