देखें कोहली और पडिक्कल की शानदार पारियों ने कैसे RCB के लिए 202 रनों का चेज बेहद आसान बना दिया।
आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 201 रन बनाए थे, लेकिन RCB ने इस लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवरों में 203 रन बनाकर हासिल कर लिया।
ईशान किशन में 38 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेलकर SRH का स्कोर पहुंचाया 200 के पार
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सिर्फ 29 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, ट्रैविस हेड 9 गेंदों में 11 रन ही बना सके, जबकि नीतिश कुमार रेड्डी 6 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए 38 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए और क्लासेन ने 22 गेंदों में 31 रन जोड़े, जिसकी बदौलत टीम 201 रन तक पहुंच सकी।
RCB ने किया एकतरफा रन चेज
RCB की शुरुआत में फिल साल्ट जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मैच को पूरी तरह अपने कंट्रोल में ले लिया। कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
वहीं पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की तेज पारी खेली और SRH के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। RCB ने पॉवरप्ले में ही 76 रन बना लिए थे, जिससे मैच का रुख साफ हो गया था। इसके बाद टीम ने बिना किसी दबाव के आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
Watch RCB vs SRH Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.4 ओवरों में 202 रनों का टारगेट किया चेज
Video Credit: IPLT20.com (BCCI)
इस वीडियो में आप मैच के सभी अहम पल देख सकते हैं, जहां RCB ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को पूरी तरह अपने नाम कर लिया।
आईपीएल मैचों के हाइलाइट्स देखने के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

![[WATCH] RCB vs SRH Highlights: कोहली और पडिक्कल ने मचाया तूफान, 15.4 ओवरों में खत्म किया मैच IPL 2026 MATCH 1 RCB VS SRH MATCH HIGHLIGHTS](https://hindi.sportsdigest.in/wp-content/uploads/2026/03/IPL-2026-MATCH-1-RCB-VS-SRH-MATCH-HIGHLIGHTS.webp)





