12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेलते हुए ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में खेली गई सबसे बड़ी पारी भी रही। उन्होंने IPL 2025 में पंजाब किंग्स के ख़िलाफ खेलते हुए यह कारनामा किया था। इससे पहले केएल राहुल ने 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए नाबाद 132 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
अभिषेक शर्मा ने कब और कहाँ खेली थी 141 रनों की पारी?
12 अप्रैल 2025 को अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद में स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में धमाकेदार पारी खेली थी और सनराइजर्स हैदराबाद को IPL 2025 में पंजाब किंग्स के ख़िलाफ जीत दिलाई थी।
भारतीय खिलाड़ी के रूप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर
246 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद इस खिलाड़ी ने 55 गेंदों में 141 रन बनाए थे, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे। इस दिन इस युवा क्रिकेटर ने ग्राउंड पर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। यह इस सीज़न के टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतकों में से एक था। आईपीएल इतिहास में किसी क्रिकेटर का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर था।
अभिषेक शर्मा के 141 रनों की पारी के दौरान बने रिकॉर्ड्स
- आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर – 141 रन (55 गेंदों में)
- आईपीएल 2025 का सबसे तेज़ शतक – 40 गेंदों में
- आईपीएल 2025 की साझेदारी में सबसे तेज़ अर्धशतक – 19 गेंदों में
- सनराइजर्स हैदराबाद टीम के इतिहास का तीसरा सबसे तेज़ अर्धशतक
- आईपीएल की एक पारी में SRH बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक रन

