Tuesday, June 16

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस बार एक अच्छी टीम तैयार की है। क्यूंकि इस बार सीएसके की टीम ने मिनी ऑक्शन में कुल 9 खिलाड़ियों को खरीद कर अपने साथ जोड़ा है। वहीं इनमें इस बार कई युवा भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। तभी तो इस टीम ने मिनी ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर काफी पैसे लुटाए हैं। इसके अलावा चलिए आज उन 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनपर आईपीएल 2026 के सीजन में एमएस धोनी अपनी नजर रखने वाले हैं।

1. प्रशांत वीर :-

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। इसके चलते हुए अब वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Prashant Veer
Prashant Veer

इसके अलावा वह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर बॉलर हैं और समय पड़ने पर दुमदार बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। तभी तो इस बार CSK की टीम ने उनपर करोड़ों खर्च किए हैं। इसके चलते हुए अब वह सीएसके में रवींद्र जडेजा की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। इसी के चलते हुए प्रशांत वीर पर इस बार धोनी की नजर रहेगी।

2. कार्तिक शर्मा :-

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कार्तिक शर्मा को भी 14.20 करोड़ में ही खरीदा है। इसके अलावा यह भी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

Kartik Sharma
Kartik Sharma

क्यूंकि वह भी बल्लेबाजी के अलावा अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इसके चलते हुए ही इस बार CSK की टीम ने उनपर इतने करोड़ों लुटाए हैं। वहीं इस बार आगामी आईपीएल सीजन में कार्तिक शर्मा पर भी धोनी की नजर रहने वाली है।

3. सरफराज खान :-

इसके अलावा इस बार आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के पहले राउंडर में अनसोल्ड रहने वाले सरफराज खान को दूसरे राउंड में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सरफराज को 75 लाख में खरीद कर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है। लेकिन इस समय वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में काफी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan

अभी हाल ही में उन्होंने 15 गेंदों पर फिफ्टी भी लगाई थी। वहीं इस समय वह 28 साल के हो चुके हैं लेकिन उनको ज्यादा आईपीएल खेलने का अनुभव नहीं है। इसके अलावा आईपीएल के 3 सीजन वह अनसोल्ड रहे थे। जबकि इस बार चेन्नई की टीम में अकार उनको धोनी से भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

4. आयुष म्हात्रे :-

Ayush Mhatre
Ayush Mhatre

आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने युवा आयुष म्हात्रे को रिटेन कर लिया था। क्यूंकि यह दाएं हाथ के खिलाड़ी आयुष म्हात्रे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2025 के सीजन में भी सीएसके के लिए कई तूफानी पारी भी खेली थी।

5. डेवाल्ड ब्रेविस :-

दक्षिण अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। इसके अलावा वह एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Dewald Brevis
Dewald Brevis

क्यूंकि ब्रेविस जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं उससे वह किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। तभी तो इस बार के आगामी सीजन में CSK के इन युवा स्टार खिलाड़िओं पर एमएस धोनी की नजर रखेंगे और निखारने की पूरी कोशिश करेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version