Wednesday, February 11

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का तीसरा टेस्ट एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम आगे चल रही है और इंग्लैंड एक बार फिर से सीरीज हार की तरफ अग्रसर है। इस मैच में दो दिन से कम का खेल हुआ है, लेकिन इस मुकाबले की चर्चा स्निक्को की वजह से ज्यादा हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है स्निक्को विवाद?

एलेक्स कैरी के कैच में डीआरएस पर उठे थे सवाल

Ashes 2025: Alex Carey DRS Controversy In Adelaide Test
Ashes 2025: Alex Carey DRS Controversy In Adelaide Test

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे मैच में स्निक्को विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी के कैच को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जोश टंग की गेंद पर वह पुल करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और बॉल कीपर तक गई।

इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने अपील की और उनका साथ पूरी इंग्लिश टीम ने दिया। हालांकि अंपायर ने आउट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने डीआरएस लिया।

डीआरएस में जब गेंद बैट के पास से गुजरी तब कोई आवाज नहीं आ रही थी, लेकिन दो फ्रेम बाद उसमें आवाज आती हुई दिखाई दे रही थी, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने कोई कन्क्लूसिव एविडेंस न होने के कारण उन्हें नॉट आउट दे दिया। हालांकि पहले दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलेक्स कैरी ने माना कि शायद उन्होंने वह निक ली थी, लेकिन स्निक्को में आवाज कैच नहीं हुई, इसलिए उन्हें नॉट आउट दिया गया।

स्निक्को प्रोवाइडर कंपनी बीबीजी स्पोर्ट्स ने मांगी माफी

यहीं नहीं, इसके बाद इंग्लैंड टीम ने इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद स्निक्को प्रोवाइड करने वाली कंपनी बीबीजी स्पोर्ट्स ने माफी मांगी और कहा कि गलती से स्ट्राइकर एंड के माइक्रोफोन की जगह नॉन-स्ट्राइकर एंड के माइक्रोफोन की आवाज कैच हो गई, जिसकी वजह से यह ब्लंडर हुआ था।

जेमी स्मिथ के कैच पर भी हुआ विवाद

हालांकि यह कंट्रोवर्सी सिर्फ पहले दिन ही नहीं हुई, बल्कि दूसरे दिन भी देखने को मिली, जब जेमी स्मिथ ने पैट कमिंस की गेंद को पुल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बैट का किनारा लेकर स्लिप्स में गई, जहां ख्वाजा ने कैच लिया। लेकिन स्निक्को में वहां भी कोई आवाज नहीं आई और कुछ फ्रेम बाद जब गेंद हेलमेट के पास थी तब आवाज आ रही थी।

स्टार्क ने स्निक्को को बताया घटिया टेक्नोलॉजी

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने स्टंप माइक में कहा कि स्निक्को को हटा देना चाहिए, क्योंकि यह सबसे खराब टेक्नोलॉजी है। इसमें कल भी गलती हुई थी और आज भी इसमें गलती हुई है। हालांकि आईसीसी की तरफ से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है और न ही बीबीजी स्पोर्ट्स ने आज के डिसमिसल पर कोई सफाई दी है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम   और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version