Wednesday, February 11

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में अब तक काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। जिसमें एसोसिएट मेंबर्स ने टेस्ट प्लेइंग नेशन को काफी छकाया है। टीम इंडिया को भी पहले मैच में यूएसए के खिलाफ मैच जीतने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन सूर्यकुमार यादव की पारी के चलते मुकाबला जीतने में सफल रही थी।

हालाँकि अब भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि टीम के ओपनिंग बल्लेबाज की तबीयत खराब चल रही है और वो अगले मैच में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

यूएसए के खिलाफ भी था अभिषेक को बुखार

Abhishek Sharma Will Be Ruled Out Against Namibia Match
Abhishek Sharma Will Be Ruled Out Against Namibia Match

आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को यूएसए के मैच से पहले भी बुखार था, जिसके बाद भी उन्हें मैच खिलाया गया था, लेकिन उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई, जिसका खामियाजा अब टीम इंडिया को भुगतना पड़ रहा है। अभिषेक को बुखार के साथ-साथ पेट में भी इलनेस है, जिसके चलते वो नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।

अभिषेक शर्मा का पूरी तरह से सही होना बहुत जरूरी है। क्योंकि वो चलते हैं तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी अलग ही दिखाई देती है और उनके जल्दी आउट होने पर टीम संघर्ष करती हुई दिखती है। यूएसए के खिलाफ मैच में भी यही देखने को मिला था कि वो जैसे ही आउट हुए, टीम इंडिया की बैटिंग कोलैप्स कर गई थी।

नामीबिया के मैच से पहले अभिषेक ने नहीं की प्रैक्टिस

इंडिया और नामीबिया के बीच मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली ग्राउंड पर खेला जाना है। अभिषेक ने इस मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया और यह दिखा रहा है कि उनका इस मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है।

टीम मैनेजमेंट भी उनको लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी। क्योंकि उसके बाद उनका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है और उसमें अभिषेक का खेलना बहुत जरूरी है।

अभिषेक की जगह संजू को मिल सकता है मौका

अभिषेक की जगह नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन को खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में ईशान किशन के साथ ओपनिंग भी की। टीम में उन्हें बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के रूप में चुना गया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version